Live
Search
Home > क्रिकेट > भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान का कमबैक, नामीबिया को हराकर सुपर-8 में बनाई जगह; यूएसए-नीदरलैंड्स टूर्नामेंट से बाहर

भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान का कमबैक, नामीबिया को हराकर सुपर-8 में बनाई जगह; यूएसए-नीदरलैंड्स टूर्नामेंट से बाहर

Pakistan Beat Namibia: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंच गई है. इसके अलावा, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-18 18:43:31

Mobile Ads 1x1

Pakistan Beat Namibia: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हरा दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया के सामने 200 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 97 रनों पर ऑलआउट हो गई. नामीबिया की तरफ से कोई भी बल्लेबाज सफल नहीं हो पाया. नामीबिया की तरफ से स्टीनकैंप ने 23 और एलेक्स वॉक्सचेंग ने 20 रनों की पारी खेली. बाकी बल्लेबाज कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके.

नामीबिया की तरफ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी बेहद फींकी रही. गेंदबाजी में नामीबिया के कप्तान ईरास्मस ने 1 विकेट और जैक ब्रेसेल ने 2 विकेट झटके. इसके अलावा, नामीबिया के किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली.

पाकिस्तान ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का लक्ष्य

इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. आज पाकिस्तान ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया. पाकिस्तान की तरफ से शाहिबजादा फरहान ने शतक लगाया. उन्होंने 58 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा, अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने 23 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा, शादाब खान ने 22 गेंदों में 36 रनों की नाबाद पारी खेली. जिन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 3 छक्के लगाए.

अगर गेंदबाजी की बात करें तो पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने 3 विकेट, उस्मान तारिक ने 2 विकेट, मोहम्मद नवाज ने 1 विकेट और सलमान मिर्जा ने 1 विकेट लिए.

IND vs NED: भारत को हराना आसान नहीं, नीदरलैंड्स का टीम इंडिया के खिलाफ घटिया प्रदर्शन, जानें कैसा है वनडे, टी20 रिकॉर्ड?

सुपर 8 में बनाई जगह

नामीबिया को 102 रनों से हराकर पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंच गई है. इसके साथ ही नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

USA या पाकिस्तान… किसे मिलेगा सुपर-8 का आखिरी टिकट? ये 7 टीमें हो चुकी कंफर्म, देखें प्वाइंट्स टेबल

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान का कमबैक, नामीबिया को हराकर सुपर-8 में बनाई जगह; यूएसए-नीदरलैंड्स टूर्नामेंट से बाहर

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-18 18:43:31

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS