पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज खत्म हो चुका है और अब सुपर 8 का मुकाबला शुरू होेने वाला है. जिसका पहला गेम न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होगा. जोकि कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में कोई भी टीम अपना पहला मैच हारना नहीं चाहेगी, क्योंकि हारने पर उन्हें गेम जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर सुपर 8 ग्रुप से सिर्फ दो टीमें ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. किसी भी टीम के लिए हर मैच जरूरी हो जाता है. अगर ग्रुप स्टेज की बात करें तो न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने हराया तो पाकिस्तान को टीम इंडिया ने 61 रनों से करारी शिकस्त दी थी.
पाकिस्तान को बैटिंग और बॉलिंग दोनों में करना होगा बेहतर प्रदर्शन
सुपर 8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है. पाकिस्तान पूरी तरह से अपने स्पिनरों पर ही निर्भर रहा है. उसके एकमात्र विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पार रहे हैं. इसके अलावा, बल्लेबाजी की बात करें तो बाबर आजम और सैम अयूब के बल्ले से रन नहीं आ पा रहे हैं. पाकिस्तान की बल्लेबाजी ओपनर साहिबजादा फरहान पर बहुत हद तक निर्भर कर रही है. टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की पूरी बल्लेबाजी ही धराशाई हो गई थी. एकमात्र बल्लेबाज उस्मान खान ने भारत के खिलाफ 44 रनों की पारी खेली थी. हालांकि उनकी बल्लेबाजी भी पाकिस्तान को जीत नहीं दिला पाई थी.
T20 World Cup 2027 Final Highlights: पहला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल… धोनी ने दिया जोगिंदर शर्मा को गेंद, फिर भारत ने कैसे रचा इतिहास? देखें हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड की टीम खामोशी से कर रही अपना काम
दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो वो बिना किसी की नजर में आए अपना काम कर रहा है. बैटिंग में फिन एलन और टिम सीफर्ट बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. हालांकि, उनके गेंदबाजों की बात करें तो वो अभी तक अपनी लय में नहीं आए हैं और ब्लैक कैप्स को उम्मीद होगी कि सुपर 8 वह समय साबित होगा, जब टीम पूरी तरह से ऑल-राउंड परफॉर्मेंस दे पाएगी.
न्यूजीलैंड की टीम
टिम सीफ़र्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिशेल सेंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन.
पाकिस्तान की टीम
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान, ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह.
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल कौन-सी टीमें पहुंचेंगी? पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
कब शुरू होगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का मैच?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर 8 का मुकाबला आज यानी शनिवार (21 फरवरी, 2026) को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. जिसको लेकर टॉस शाम 6:30 बजे होगा. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर आप इस मैच को टीवी पर देखना चाहते हैं तो इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. अगर आप इस मैच को मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार ऐप या जियो हॉटस्टार की वेबसाइड पर देख सकते हैं.
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वामुमान के अनुसार शनिवार को कोलंबो में 75 प्रतिशत बारिश की संभावना बताई जा रही है. साथ ही 18 प्रतिशत गरज के साथ बारिश की संभावना भी है. करीब 6.7 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मैच शाम 7 बजे शुरू होना है, लेकिन उस समय तक गरज के साथ बारिश की संभावना 41 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. आसमान 99 प्रतिशत तक बादलों से ढका रहेगा और करीब डेढ़ घंटे तक बारिश होने की संभावना है.