<

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आज होगा सुपर-8 का मुुकाबला, कब-कहां देखें मैच? क्या बारिश डालेगी खलल

Pakistan vs New Zealand: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज सुपर 8 का मुकाबला शुरू हो रहा है. जहां आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी. आज का यह मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए टॉस शाम 6:30 बजे होगा. जोकि श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला जाएगा.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज खत्म हो चुका है और अब सुपर 8 का मुकाबला शुरू होेने वाला है. जिसका पहला गेम न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होगा. जोकि कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में कोई भी टीम अपना पहला मैच हारना नहीं चाहेगी, क्योंकि हारने पर उन्हें गेम जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर सुपर 8 ग्रुप से सिर्फ दो टीमें ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. किसी भी टीम के लिए हर मैच जरूरी हो जाता है. अगर ग्रुप स्टेज की बात करें तो न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने हराया तो पाकिस्तान को टीम इंडिया ने 61 रनों से करारी शिकस्त दी थी.

पाकिस्तान को बैटिंग और बॉलिंग दोनों में करना होगा बेहतर प्रदर्शन

सुपर 8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है. पाकिस्तान पूरी तरह से अपने स्पिनरों पर ही निर्भर रहा है. उसके एकमात्र विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पार रहे हैं. इसके अलावा, बल्लेबाजी की बात करें तो बाबर आजम और सैम अयूब के बल्ले से रन नहीं आ पा रहे हैं. पाकिस्तान की बल्लेबाजी ओपनर साहिबजादा फरहान पर बहुत हद तक निर्भर कर रही है. टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की पूरी बल्लेबाजी ही धराशाई हो गई थी. एकमात्र बल्लेबाज उस्मान खान ने भारत के खिलाफ 44 रनों की पारी खेली थी. हालांकि उनकी बल्लेबाजी भी पाकिस्तान को जीत नहीं दिला पाई थी.

T20 World Cup 2027 Final Highlights: पहला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल… धोनी ने दिया जोगिंदर शर्मा को गेंद, फिर भारत ने कैसे रचा इतिहास? देखें हाइलाइट्स

न्यूजीलैंड की टीम खामोशी से कर रही अपना काम

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो वो बिना किसी की नजर में आए अपना काम कर रहा है. बैटिंग में फिन एलन और टिम सीफर्ट बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. हालांकि, उनके गेंदबाजों की बात करें तो वो अभी तक अपनी लय में नहीं आए हैं और ब्लैक कैप्स को उम्मीद होगी कि सुपर 8 वह समय साबित होगा, जब टीम पूरी तरह से ऑल-राउंड परफॉर्मेंस दे पाएगी.

न्यूजीलैंड की टीम

टिम सीफ़र्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिशेल सेंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन.

पाकिस्तान की टीम

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान, ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल कौन-सी टीमें पहुंचेंगी? पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

कब शुरू होगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का मैच?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर 8 का मुकाबला आज यानी शनिवार (21 फरवरी, 2026) को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. जिसको लेकर टॉस शाम 6:30 बजे होगा. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर आप इस मैच को टीवी पर देखना चाहते हैं तो इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. अगर आप इस मैच को मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार ऐप या जियो हॉटस्टार की वेबसाइड पर देख सकते हैं.

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वामुमान के अनुसार शनिवार को कोलंबो में 75 प्रतिशत बारिश की संभावना बताई जा रही है. साथ ही 18 प्रतिशत गरज के साथ बारिश की संभावना भी है. करीब 6.7 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मैच शाम 7 बजे शुरू होना है, लेकिन उस समय तक गरज के साथ बारिश की संभावना 41 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. आसमान 99 प्रतिशत तक बादलों से ढका रहेगा और करीब डेढ़ घंटे तक बारिश होने की संभावना है.

IND vs SA: अभिषेक शर्मा होंगे बाहर? अक्षर पटेल को मिलेगी एंट्री, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST