Live
Search
Home > क्रिकेट > Video: ‘भगवान उसकी इज्जत बचाओ’, वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू की शानदार पारी के बाद फफक-फफक कर रो पड़े पिता, बयां किया दर्द

Video: ‘भगवान उसकी इज्जत बचाओ’, वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू की शानदार पारी के बाद फफक-फफक कर रो पड़े पिता, बयां किया दर्द

Sanju Samson Father Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली. इस बीच, उनके पिता सैमसन विश्वनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहा हैं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 5, 2026 17:27:10 IST

Mobile Ads 1x1

Sanju Samson Father Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों खूब चर्चा में हैं. सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली और शुरू से लेकर अंत तक क्रीज पर डटे रहे और टीम इंडिया को जीत दिलाई. उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 97 रनों की पारी खेली. जिसमें 12 चौके और 4 छक्के लगाए. जिस तरह से संजू सैमसन को लगातार टीम से अंदर बाहर किया जा रहा था. उस हिसाब से संजू सैमसन की इस पारी की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजू सैमसन को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बहुत कम मैच में मौका दिया गया है. लेकिन इस बेहद जरूरी मैच में संजू सैमसन ने बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई.

क्यों रो पड़े संजू के पिता?

इस बीच, सोशल मीडिया पर संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें संजू के पिता फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रह हैं. जिसमें वो कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कल सुबह 6 बजे से लेकर रात में मैच खत्म होने तक मैं हमेशा भगवान से यहीं विनती करता रहा कि भगवान मेरे बेटे का इज्जत बचाओ. इस दौरान वो रोने लगते हैं.  वो आगे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मेरा बेटा स्ट्रगल कर रहा है. इसके बाद संजू के पिता कहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लिया है. अगर संजू ऐसे ही खेलता रहा तो मैं और मेरा बेटा क्या करेगा?

इंटरनेट पर छाया संजू सैमसन का 6 करोड़ का बंगला, केरल आर्किटेक्चर के साथ मॉडर्न और ट्रेडिशनल का मेल, देखें तस्वीरें

उसका इज्जत बचाओ भगवान: संजू के पिता

इस दौरान वो कहते हैं कि भगवान उसका इज्जत बचाओ, मैं कसम से भगवान से कुछ नहीं मांगता हूं. कल मैं सुबह( वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच वाले दिन) से भगवान से मांगता रहा. सुबह से लेकर मैच खत्म होने तक भगवान से प्रार्थना करता रहा. इसके बाद वो कहते हैं कि भगवान ने उसे एक दिन दे दिया, वो भी देश के लिए दिया. इस क्रिटिकल समय में संजू का ये इंनिग आया है. इससे ज्यादा खुश मैं कभी नहीं हुआ हूं.

सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को दी चेतावनी! वानखेड़े में खतरा बनेगा इंग्लैंड का ये ‘X’ फैक्टर; ऐसे करना होगा सामना

MORE NEWS