<

सुपर 8 में जिम्बाब्वे पर भारत की जीत से बदला समीकरण, देखें T20 वर्ल्ड कप 2026 की नई अंकतालिका

ICC T20 World Cup: भारत ने चेन्नई में जिम्बाब्वे को एक अहम मुकाबले में 72 रनों से हरा दिया. इससे आईसीसी टी20 विश्व कप के पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा उलटफेर हुआ है. आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

ICC T20 World Cup Points Table: टी20 विश्वकप में मैच दर मैच रोमांच बढ़ता जा रहा है. भारत ने करो या मरो मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया, जिससे अभी भी भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा है. इस जीत के साथ, सुपर आठ चरण में भारत की एक जीत और एक हार है, जो वेस्टइंडीज के बराबर है. अब 1 मार्च को वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाला मुकाबला निर्णायक साबित होगा और उसी मैच के बाद दूसरे सेमीफाइनलिस्ट टीम का नाम पता चलेगा. चलिए देखते हैं ताजा पॉइंट्स टेबल. 

साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हरा दिया. इस शानदार जीत के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं हुई थी. लेकिन चेन्नई में भारत की जीत के बाद जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई और दक्षिण अफ्रीका ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई.

भारत वेस्टइंडीज के बीच होगा करो या मरो का मुकाबला

अब आगामी 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला जाएगा. जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. 

टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 ग्रुप 1 पॉइंट टेबल

पीओ टीम एम डब्ल्यू एल एन/आर टी अंक एनआरआर
1 दक्षिण अफ्रीका 2 2 0 0 0 2.890 4
2 वेस्ट इंडीज 2 1 1 0 0 1.791 2
3 भारत 2 1 1 0 0 -0.100 2
4 ज़िम्बाब्वे 2 0 2 0 0 -4.480 0

ग्रुप 2 में कौन होगा होगा टेबल टॉप?

आज 27 फरवरी को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाना है. इसके बाद पता चलेगा कि टेबल पर टॉप पर कौन सी टीम होगी, क्योंकि माना जा रहा है कि इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. यानी कि आज का मैच बेहद रोमांचक होने वाला है. 

टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 ग्रुप 2 की अंक तालिका

पीओ टीम एम डब्ल्यू एल एन/आर टी अंक एनआरआर
प्रश्न 1 इंग्लैंड 2 2 0 0 0 1.491 4
2 न्यूज़ीलैंड 2 1 0 1 0 3.050 3
3 पाकिस्तान 2 0 1 1 0 -0.461 1
4 श्रीलंका 2 0 2 0 0 -2.800 0

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST