अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम रविवार को वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद घर लौट आई. चैंपियन टीम के सभी खिलाड़ियों का मुंबई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. वैभव सूर्यवंशी समेत सभी खिलाड़ियों के माता-पिता अपने वर्ल्ड चैंपियन बेटों का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे.
भारतीय खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर चले गए.
फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 311 रन ही बना पाई. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच को 100 रनों से जीतकर इतिहास रच दिया. भारत की जीत में अहम योगदान 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का था, जिन्होंने फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे.
उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से 150 रन बनाए. वैभव को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे में अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे थे.
VIDEO | Maharashtra: U-19 World Cup-winning cricket team arrives to a rousing welcome at Mumbai airport.
(Full video available on https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/JwlPWBb5XC
— Press Trust of India (@PTI_News) February 8, 2026
मुकेश अंबानी ने बढ़ाया चाय का कप, रोहित ने सरेआम कर दिया मना! हिटमैन के रिएक्शन ने इंटरनेट पर लगा दी आग!
टीम इंडिया ने छठी बार जीता आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप
छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए ₹7.5 करोड़ के इनाम की घोषणा की. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि कुल इनामी राशि खिलाड़ियों, टेक्निकल स्टाफ और नेशनल जूनियर सिलेक्शन कमेटी के बीच बांटी जाएगी. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि बंटवारा कैसे होगा? उन्होंने कहा था कि जिम्बाब्वे में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को ₹7.5 करोड़ का नकद इनाम दिया जाएगा.
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए आयुष म्हात्रे
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद आयुष म्हात्रे मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद, पृथ्वी शॉ और यश ढुल जैसे कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई है. यह सिलसिला 2000 में शुरू हुआ था जब कैफ की कप्तानी वाली टीम पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. कोहली की कप्तानी में भारत ने 2008 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था.