<

Imran Khan health: जेल में इमरान खान को मारने की कोशिश! बेटों ने खोले खौफनाक राज़, भड़के PCB ने दे डाली धमकी

Imran Khan Son Interview: इमरान खान के बेटों ने जेल में उनकी बिगड़ती हालत और जान के खतरे का किया बड़ा खुलासा. इंटरव्यू के बाद मचा बवाल, भड़के PCB ने दी मैच रोकने की धमकी.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों, सुलेमान और कासिम खान ने अपने पिता की सेहत और जेल की बदतर स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई है. उनका आरोप है कि इमरान खान को जेल में अकेले रखा जा रहा है और उन्हें सही इलाज नहीं मिल रहा है.

पूर्व इंग्लैंड कप्तान और कमेंटेटर माइकल एथरटन को दिए एक इंटरव्यू में दोनों भाइयों ने बताया कि इमरान खान लगभग तीन साल से जेल में बंद हैं और उनकी स्थिति लगातार बिगड़ रही है. कासिम ने दावा किया कि उनके पिता की एक आंख की 80 फीसदी रोशनी चली गई है और हाल ही में उन्हें आंख पर पट्टी बांधे देखा गया था.

23 घंटे से ज्यादा अकेले रहने की मजबूरी

बेटों का कहना है कि इमरान खान को दिन में 23 घंटे से ज्यादा समय एक छोटे से कमरे में अकेले रखा जाता है. उन्हें किताबें और बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं. गर्मी के बावजूद उनके कमरे में एसी (AC) तक नहीं है.

कासिम ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “ऐसा लगता है कि उन्हें जानबूझकर जेल के अंदर खत्म करने और उनकी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है. हाल ही में उन्होंने अपने परिवार को बताया कि स्थिति पहले से बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है. अब उन्हें सही इलाज मिलना बेहद जरूरी है.’

मिलने जाने की कोशिश में रुकावट

सुलेमान और कासिम ने बताया कि वे अपने पिता से मिलने पाकिस्तान जाना चाहते हैं, लेकिन तकनीकी कारणों का हवाला देकर उनके वीजा को रोक दिया गया है. गिरफ्तार होने का खतरा होने के बावजूद दोनों भाई अपने पिता से मिलने जाने के लिए तैयार हैं.

डॉक्टरी जांच पर सवाल उठाते हुए सुलेमान ने कहा, ‘हमें उम्मीद थी कि उन्हें किसी बड़े प्राइवेट अस्पताल ले जाया जाएगा, लेकिन सरकारी अधिकारियों ने सिर्फ एक-दो घंटे की खानापूर्ति की और उन्हें वापस जेल भेज दिया. कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें सही स्वतंत्र अस्पताल नहीं भेजा गया.’

स्काई स्पोर्ट्स के इंटरव्यू पर पीसीबी (PCB) का एतराज

इस इंटरव्यू के प्रसारित होने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया. यह इंटरव्यू इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टीवी पर दिखाया गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच के दौरान राजनीतिक मुद्दा उठाने पर स्काई स्पोर्ट्स से अपनी नाराजगी जताई और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. खबर यह भी आई थी कि पीसीबी ने मैच रोकने तक की बात सोच ली थी, हालांकि बाद में खेल जारी रहा.

पूर्व दिग्गज कप्तानों ने की अपील

हाल ही में दुनिया भर के 21 पूर्व महान क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक चिट्ठी लिखी थी. इनमें भारत के दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और कपिल देव भी शामिल थे.

इन सभी खिलाड़ियों ने मानवीय आधार पर अपील की है कि इमरान खान को बेहतर मेडिकल सुविधाएं दी जाएं, उनकी सेहत की जांच स्वतंत्र डॉक्टरों से कराई जाए और उनके परिवार को उनसे मिलने की इजाजत दी जाए.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST