<

प्यार के लिए ‘PAK क्रिकेटर’ ने मुल्क से तोड़ा नाता, बॉर्डर पार से भारतीय मूल की मॉडल रचाई शादी, पढ़ें दिलचस्प Love Story

Imran Tahir Love Story: साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिनर ने भारतीय मूल की लड़की से शादी की है. इसके लिए खिलाड़ी ने अपने मुल्क से नाता तोड़ लिया और सरहद पार दूसरे देश में जाकर बस गए. पढ़ें इमरान ताहिर की लव स्टोरी...

Imran Tahir Love Story: दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों की लव स्टोरी चर्चा में रहती है. इनमें से कई खिलाड़ियों की स्टोरी काफी दिलचस्प और रोमांचक है, जो अपने प्यार को पाने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं. इन्हीं में से एक खिलाड़ी का नाम है इमरान ताहिर. साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर इमरान ताहिर दुनिया के बड़े स्पिनर गेंदबाजों में शुमार हैं. उनकी गेंदबाजी से तो लगभग हर कोई वाकिफ है, लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि इमरान का पालन-पोषण पाकिस्तान में हुआ है. बाद में वह साउथ अफ्रीका चले गए, जहां से उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर पहचान कमाया.

आपको जानकर हैरानी होगी कि इमरान ताहिर साउथ अफ्रीका में भारतीय मूल की लड़की सुमैय्या दिलदार की मोहब्बत में पड़ गए थे. अपने प्यार के चलते इमरान ने अपना मुल्क छोड़ दिया और साउथ अफ्रीका में जाकर बस गए. अब सुमैय्या दिलदार इमरान ताहिर की पत्नी हैं. इमरान ताहिर के क्रिकेटर करियर की तरह ही उनकी लव स्टोरी भी शानदार रही है. पढ़ें इमरान ताहिर की पूरी प्रेम कहानी…

कौन हैं इमरान ताहिर?

पूर्व स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर का जन्म 27 मार्च 1979 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था. इमरान को बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था, लेकिन वे सिर्फ गली-मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल पाते थे. परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के नाते उन्हें कम उम्र में काम करना पड़ा. इमरान ने करीब 16 साल की उम्र में पेस शॉपिंग मॉल में एक सेल्समैन के तौर पर काम किया. हालांकि यह सब उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने काम सीख लिया. इस दौरान इमरान ताहिर के मन में सिर्फ क्रिकेटर बनने का सपना था, जिसके लिए वो काम से छुट्टी मिलते ही जमकर प्रैक्टिस करते थे. उनकी इसी मेहनत का नतीजा रहा कि पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के ट्रायल में उनका चयन हो गया. हालांकि इससे आगे इमरान ताहिर को मौका नहीं मिल पाया.

साउथ अफ्रीका में भारतीय मूल की लड़की पर आया दिल

इमरान ताहिर पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के साथ साउथ अफ्रीका के दौरे पर गए. वहां पर इमरान की मुलाकात सुमैय्या दिलदार से हुई. सुमैय्या से हुई मुलाकात ने इमरान की जिंदगी बदल दी. सुमैय्या साउथ अफ्रीका में रहती हैं, जबकि वह भारतीय मूल की हैं. शुरुआत में इमरान ने सुमैय्या को सिर्फ एक दोस्त माना, लेकिन पहली नजर में ही उन्हें सुमैय्या से प्यार हो गया था. इसके बाद जब इमरान ताहिर साउथ अफ्रीका के दौरे से पाकिस्तान वापस आए, तो उनके मन में सुमैय्या दिलदार बस गई थीं. सुमैय्या दिलदार उनके दिल में बस गई थी. फिर क्या था, इमरान सुमैय्या से मिलने के लिए अक्सर यात्राएं करने लगे. वह बार-बार सुमैय्या से मिलने के लिए साउथ अफ्रीका जाते थे. इमरान की मेहनत और सच्चे प्यार को देख सुमैय्या दिलदार भी उनके प्यार में पड़ गईं. इसके बाद दोनों ने कुछ सालों एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया. इस बीच बड़ी समस्या आ गई. दरअसल, सुमैय्या अपना देश छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी, जबकि इमरान पाकिस्तान में ही अपना करियर बनाना चाहते थे. इमरान ताहिर ने काफी सोच-विचार किया और फिर अपने प्यार को चुनने का फैसला किया. उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया और साउथ अफ्रीका में जाकर बस गए.

लेडी लक ने किया कमाल

इमरान ताहिर साल 2006 में पाकिस्तान छोड़कर साउथ अफ्रीका चले गए. साल 2007 में उन्होंने सुमैय्या दिलदार से शादी की. इसके कुछ साल बाद ही इमरान और सुमैय्या एक बेटे के माता-पिता बने. उन्होंने अपने बेटे का नाम गिब्रान रखा. इमरान ताहिर अक्सर अपने बेटे के साथ प्यारी-प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जबकि सुमैय्या दिलदार अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना चाहती हैं. शादी से पहले सुमैय्या एक प्रोफेशनल मॉडल थीं, लेकिन फिर वह एक हाउसवाइफ बन गईं. शादी के बाद इमरान ताहिर के सामने बड़ी चुनौती थी. उन्हें साउथ अफ्रीका की टीम में अपनी जगह बना थी. सालों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार उन्हें साल 2011 में उन्हें साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम में मौका मिला. इसके बाद इमरान ताहिर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए खूब क्रिकेट खेला और नाम कमाया. उन्हें एक सफल क्रिकेटर बनाने के पीछे सुमैय्या दिलदार का बड़ा योगदान रहा है.

इमरान ताहिर का क्रिकेट करियर

इमरान ताहिर के क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट में खेला है. इस दौरान इमरान ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. साल 2016 में इमरान साउथ अफ्रीका के पहले ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने एक वनडे मैच में 7 विकेट चटकाए. इसके अलावा, इमरान ताहिर साउथ अफ्रीका के लिए ICC वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट (39) लेने वाले इकलौते स्पिनर हैं. इमरान ताहिर ने 20 टेस्ट मैच में 57 विकेट, 107 वनडे में 173 विकेट और 38 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 63 विकेट हासिल किए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा इमरान दुनिया की कई टी20 लीग्स का भी हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST