<

‘खिलाड़ियों की सिक्योरिटी’ सिर्फ बहाना… अपने स्टार क्रिकेटर को सुरक्षा देने में नाकाम बांग्लादेश, घर नहीं लौट पा रहा ये खिलाड़ी

Bangladesh T20 World Cup Controversy: बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया है. इसके लिए BCB ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला दिया है, जबकि बांग्लादेश खुद के स्टार खिलाड़ी को सिक्योरिटी नहीं दे पा रहा है.

Bangladesh T20 World Cup Controversy: बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर निकाले जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) बौखला गया है. BCB ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया है. BCB ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से मांग की है कि बांग्लादेश के मुकाबलों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट किया जाए. हालांकि BCB की सिक्योरिटी वाली वजह पूरी तरह से बुनियाद है. बांग्लादेश अपने देश के सबसे बड़े क्रिकेटर को सुरक्षा नहीं दे पा रहा है, लेकिन भारत में अपने खिलाड़ियों को भेजने पर चिंता जता रहा है.

भारत ने कई बार बड़े-बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट की मेजबानी की है, जिसमें खिलाड़ियों की हाई क्वालिटी सिक्योरिटी दी जाती है. इसका एक बड़ा उदाहरण है साल 2023 का वनडे वर्ल्ड कप. उस साल भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था. पाकिस्तान के बड़े खिलाड़ियों और मीडिया ने भी खुलकर भारत की तारीफ की थी.

खिलाड़ियों की सिक्योरिटी सिर्फ बहाना!

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने खिलाड़ियों को भारत न भेजने के लिए सिक्योरिटी का बहाना दिया है, जबकि उनके खुद के देश में खिलाड़ी सुरक्षित नहीं हैं. ऐसे में BCB के सिक्योरिटी के हवाले को सिर्फ बहाना बताया जा रहा है. दरअसल, बांग्लादेश खुद के देश के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन को सुरक्षा नहीं दे पा रही है. शाकिब अल हसन पर बांग्लादेश में एक छात्र की हत्या के मामले में शामिल होने का आरोप है. यह घटना 5 अगस्त 2024 की है. उस समय शाकिब कनाडा में एक टी20 लीग खेल रहे रहे थे. इसके बावजूद उनके खिलाफ FIR दर्ज किया गया. इस घटना में रुबेल नामक छात्र एडबोर इलाके में रिंग रोड पर एक विरोध मार्च में शामिल हुआ था. FIR में आरोप लगाया गया है कि रैली के दौरान एक सुनियोजित साजिश के तहत भीड़ पर फायरिंग की गई, जिसमें रुबेल की मौत हो गई. इस मामले में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, ओबैदुल कादर और अन्य 150 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाकिब अल हसन पर लगाए गए आरोपी राजनीति से प्रेरित थे, क्योंकि उन्होंने शेख हसीना के नेतृत्व वाली आवामी लीग की ओर से संसदीय चुनाव में हिस्सा लिया था. इसमें शाकिब ने जीत भी हासिल की थी. हालांकि बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद देश में हालात काफी ज्यादा खराब हो गए.

बांग्लादेश से बाहर रहने को मजबूर शाकिब

शाकिब अल हसन बांग्लादेश से बाहर रहने को मजबूर हैं. वह अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहे हैं. शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश क्रिकेट के लिए अपना काफी योगदान दिया है. शाकिब की इच्छा है कि वह बांग्लादेश की धरती पर फेयरवेल सीरीज खेलकर रिटायरमेंट लें. माना जा रहा है कि वह आने वाले समय में बांग्लादेश लौट सकते हैं. हालांकि अभी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खुद शाकिब अल हसन की सुरक्षा की गारंटी लेने से इनकार कर दिया है. गिरफ्तारी और सुरक्षा कारणों की वजह से शाकिब अपने देश वापस लौट नहीं पा रहे हैं.

शाकिब अल हसन का क्रिकेट करियर

शाकिब अल हसन को बांग्लादेश के इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. उन्होंने बांग्लादेशी टीम के लिए हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. शाकिब ने टेस्ट क्रिकेट में 71 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 37.78 की औसत से 4,609 रन बनाए हैं. साथ ही 246 विकेट भी हासिल किए हैं. इसके अलावा वनडे में शाकिब ने 247 मैच खेले हैं, जिनमें 7,570 रन बनाने के साथ 307 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में शाकिब ने 129 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 2,551 रन बनाए हैं और 149 विकेट भी लिए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST