अभिनेत्री योगिता बिहानी का महंगा तोहफा रहा योगिता ने अपने होने वाले पति को एक प्रोफेशनल Martin & Co. गिटार गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत सुनकर फैंस हैरान है.
Landon: मनोरंजन डेस्क मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बड़े बेटे आर्यमन सेठी ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन लंदन में बेहद खास अंदाज में मनाया इस जश्न की सबसे बड़ी हाइलाइट उनकी मंगेतर और ‘विक्रम वेधा’ फेम अभिनेत्री योगिता बिहानी का महंगा तोहफा रहा . योगिता ने अपने होने वाले पति को एक प्रोफेशनल Martin & Co. गिटार गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत सुनकर फैंस हैरान है .
लंदन की सड़कों पर हुआ ‘ट्रेजर हंट’
अर्चना पूरन सिंह ने अपने सोशल मीडिया और व्लॉग के जरिए इस सेलिब्रेशन की झलकियां साझा की है जन्मदिन को रोमांचक बनाने के लिए योगिता और परिवार ने लंदन की सड़कों पर एक ‘ट्रेजर हंट’ का आयोजन किया था सुरागों का पीछा करते हुए आर्यमन अंत में एक नामी गिटार स्टूडियो पहुंचे, जहाँ उनका यह कीमती सरप्राइज इंतजार कर रहा था.
आर्यमन का मजाकिया अंदाज
जैसे ही आर्यमन ने अपना नया Martin & Co. OOO-15M गिटार हाथ में लिया, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा इस गिटार की कीमत लगभग 2.12 लाख रुपये (£1,750) है . इसे बजाते हुए आर्यमन ने हंसते हुए कहा
आप लोगों को शायद इसमें से मधुर संगीत सुनाई दे रहा होगा, लेकिन मुझे तो फिलहाल इसमें से सिर्फ खर्च हुए पैसे की आवाज सुनाई दे रही है .
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अर्चना पूरन सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए योगिता की तारीफ की और बताया कि कैसे योगिता ने हफ्तों पहले से इस सरप्राइज की प्लानिंग की थी. बता दें कि आर्यमन और योगिता ने अगस्त 2025 में सगाई की थी और तब से ही दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…