<

IND vs AFG 2nd T20I Playing 11: श्रेयस ने जीता टॉस, वैभव फिर हुए ड्रॉप, वरुण चक्रवर्ती की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs AFG 2nd T20I Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली में दूसरा T20I मुकाबला शुरू हो चुका है. 1-0 की बढ़त के साथ उतरी टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में है, वहीं अफगानिस्तान पलटावर की फिराक में है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है और प्लेइंग 11 में अचानक एक स्टार खिलाड़ी की एंट्री हुई है. जानिए किसने मारी बाजी और कैसी दिख रही है दोनों टीमों की अंतिम एकादश!

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मैच आज, मंगलवार, 15 सितंबर को खेला जा रहा है. यह मैच भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है. मैच शाम 7:30 बजे शुरू है. टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है; इसलिए, अफगानिस्तान की कोशिश उलटफेर करने और सीरीज हारने से बचने की होगी, जबकि टीम इंडिया आज ही सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी.

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई.

दूसरे टी20 के लिए अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सिदीकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फज़लहक फारूकी.

वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मौका

श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं. आपको पिच के मिजाज का अच्छा अंदाजा होता है, और इससे गेंदबाजों को थोड़ा फायदा भी मिलता है. (पिछली जीत) उतनी व्यापक नहीं थी क्योंकि हम और बड़े अंतर से जीत सकते थे. एक गेंदबाजी इकाई के रूप में, हम बीच के ओवरों में और विकेट ले सकते थे. वरुण चोटिल हैं और उनकी जगह रवि बिश्नोई आए हैं.’

वैभव को फिर नहीं मिला मौका

वहीं युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को दूसरे T20 मैच में भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई है. फैंस को उम्मीद थी कि पहले T20I में बाहर रहने के बाद इस मुकाबले में संजू की जगह उन्हें मौका मिलेगा, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन और कड़े मुकाबले को देखते हुए प्रबंधन ने एक बार फिर उन्हें बेंच पर ही बिठाए रखने का फैसला किया है. ऐसे में अब इस युवा स्टार को अगले मौके के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.

इंडिया बनाम अफ़गानिस्तान दूसरा T20I मैच कब खेला जाएगा ?

इंडिया और अफ़गानिस्तान के बीच दूसरा T20I मंगलवार, 15 सितंबर को खेला जा रहा है.

इंडिया बनाम अफ़गानिस्तान दूसरा T20I मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया और अफ़गानिस्तान के बीच आज का मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

इंडिया बनाम अफ़गानिस्तान दूसरा T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया और अफ़गानिस्तान के बीच आज का मैच 7:30 PM, और टॉस आधा घंटा पहले 7 PM बजे हो चुका है.

इंडिया बनाम अफ़गानिस्तान दूसरा T20I लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

आप इंडिया बनाम अफ़गानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Fancode ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं.

इंडिया बनाम अफ़गानिस्तान दूसरा T20I फ़्री में कहां देखें?

इंडिया और अफ़गानिस्तान के बीच दूसरा T20I फ़्री में देखने के लिए, आपको एक Free Dish कनेक्शन की ज़रूरत होगी. आप Free Dish के DD Sports चैनल पर मैच फ़्री में देख सकते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Breast Cancer Pink Ribbon Connection: गुलाबी रिबन ही क्यों बना ब्रेस्ट कैंसर की पहचान? इसके पीछे की कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

Breast Cancer Pink Ribbon Connection: अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता का महीना है. गुलाबी रिबन की…

Last Updated: October 6, 2026 11:46:34 IST

Baseer Ali Girlfriend: प्यार था सच्चा, फिर भी क्यों पीछे हटे बशीर अली? हिंदू छोड़ इस्लाम अपनाने के लिए थी तैयार

Baseer Ali Girlfriend: बशीर अली ने अपने पुराने रिश्ते का खुलासा किया. उन्हें दूसरे धर्म…

Last Updated: October 6, 2026 11:11:23 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? आपके शहर का ताजा भाव देखकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 6 Oct 2026: आज चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: October 6, 2026 11:38:39 IST

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST