IND vs AFG 2nd T20I: पहले मैच में धमाकेदार जीत के बाद क्या भारतीय टीम अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी? संजू सैमसन के लगातार फ्लॉप होने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग का मौका मिलने की चर्चा तेज हो गई है. फैंस भी सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन क्या टीम प्रबंधन इतनी जल्दी संजू पर से भरोसा हटाएगा या वैभव को अपनी बारी के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार? जानिए दूसरे टी20 से जुड़ी पूरी इनसाइड स्टोरी...
संजू सैमसन के लगातार फ्लॉप होने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग का मौका मिलने की चर्चा तेज हो गई है
भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के सबसे बड़े हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने धमाकेदार अर्धशतक जमाकर मैच को एकतरफा बना दिया.
इस मैच में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करने मैदान पर उतरे थे. संजू को वैभव सूर्यवंशी की जगह प्लेइंग-XI (टीम) में शामिल किया गया था, लेकिन वह इस मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे और सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. संजू के इस जल्दी आउट होने के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की वापसी होगी?
आपको याद दिला दें कि इंग्लैंड दौरे के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. तब पहले टी20 में संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर वैभव को प्लेइंग-XI में मौका दिया गया था और उन्होंने अपना डेब्यू किया था. हालांकि, उस समय टीम मैनेजमेंट को इस बात के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी कि सिर्फ एक मैच में खराब प्रदर्शन के आधार पर संजू को बाहर कैसे किया जा सकता है. अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी ठीक वैसी ही स्थिति बनती दिख रही है.
फैंस वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन पर एक और मैच के लिए भरोसा कायम रखेगा और उन्हें दूसरे टी20 में भी मौका देगा. अगर संजू लगातार दूसरे मैच में भी फ्लॉप रहते हैं, तभी वैभव को तीसरे मुकाबले में प्लेइंग-XI में जगह मिलने की संभावना बनेगी.
मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह उमरजई के 64 रनों की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए.
जवाब में भारत ने अभिषेक शर्मा की तूफानी 82 रनों की पारी और ईशान किशन के उपयोगी 42 रनों की बदौलत केवल 13.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. सीरीज का दूसरा टी20 मैच मंगलवार, 15 सितंबर को खेला जाएगा.
Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…
Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…
काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…