<

IND vs AFG 3rd T20I Ticket Booking: मात्र 349 रुपये में स्टेडियम में बैठ कर देखें भारत-अफगानिस्तान मैच! जानें टिकट बुक करने का आसान तरीका

IND vs AFG Match Ticket Booking: भारत और अफगानिस्तान के तीसरे T20I का रोमांच अरुण जेटली स्टेडियम में लाइव देखने का यह आखिरी मौका है. यहां देखें पूरी प्राइस लिस्ट और बुकिंग जानकारी.

India vs Afganistan Ticket Kaise Book Karen: भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी ‘मेन इन ब्लू’ की नजरें अब अफ़ग़ानिस्तान का सूपड़ा साफ करने पर हैं. अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है, तो जून 2026 में ODI सीरीज़ के बाद यह इस साल अफ़ग़ानिस्तान पर भारत की लगातार दूसरी 3-0 की क्लीन स्वीप होगी.

अगर आप भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी मैच का मज़ा सीधे स्टेडियम से लेना चाहते हैं, तो बिना देर किए अपने टिकट बुक कर लें. आइए जानते हैं टिकटों की कीमत, बुकिंग प्रक्रिया और शेड्यूल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी.

टिकट कैसे खरीदें?

स्टेडियम में जाकर मैच का लुफ्त उठाने के लिए फैंस आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर ‘ThumpN‘ के ऐप या वेबसाइट के जरिए आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं. टिकटों की बिक्री शुरू है. फैंस के बीच बढ़ती मांग को देखते हुए टिकट जल्दी बिक सकते हैं, इसलिए समय रहते बुकिंग करना ही सही रहेगा.

टिकटों की कीमतें:

फैंस की जेब का ध्यान रखते हुए टिकटों के दाम काफी किफायती रखे गए हैं:

  • जनरल एडमिशन: ₹349 से शुरू
  • टेरेस स्टैंड: ₹499 तक
  • मिड-रेंज स्टैंड: ₹749 से ₹2,500 तक
  • कॉरपोरेट बॉक्स: ₹4,000 से शुरू
  • हॉस्पिटैलिटी पैकेज: ₹12,500 से ऊपर

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (India vs AFG T20I)

T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 11 मैच खेले गए हैं. इनमें से भारतीय टीम ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि अफगानिस्तान की टीम 1 मैच जीतने में सफल रही है. वहीं 1 मुकाबला टाई रहा था, जिसमें भारत ने सुपर ओवर के जरिए जीत हासिल की थी.

सीरीज का पूरा शेड्यूल:

पहला T20 मैच: 13 सितंबर, नई दिल्ली(भारत ने 7 विकेट से जीता)

दूसरा T20 मैच: 15 सितंबर, नई दिल्ली(भारत ने ये मुकाबला भी 7 विकेट से जीता)

तीसरा T20 मैच: 17 सितंबर, नई दिल्ली

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST