<

IND vs AUS U19: सहवाग और द्रविड़ एक साथ मचाएंगे गदर, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान; यहां देखें मैच का शेड्यूल

Aryavir Sehwag & Anvay Dravid: भारतीय U-19 टीम में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय की एंट्री हुई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पूरा शेड्यूल और स्क्वाड यहां देखें.

IND vs AUS U19 ODI ऑस्ट्रेलियन अंडर-19 टीम भारत दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसके लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस सीरीज में पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को मौका दिया गया है. दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच खेले जाएंगे. दौरे का पहला मुकाबला 18 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा.

आर्यवीर सहवाग को वनडे टीम में मिला मौका

आर्यवीर सहवाग को वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है, जो फिलहाल दिल्ली प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा रहे हैं. top-order बल्लेबाज आर्यवीर 18 साल के हैं (जन्म: 19 अक्टूबर 2007). टीम में भारत के पूर्व कप्तान और हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है. अन्वय एक विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं. वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कमान लक्ष्य रायचंदानी संभालेंगे.

अन्वय द्रविड़ ने इससे पहले जुलाई में श्रीलंका दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम के लिए दो वनडे मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 117 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 87 और 14 रन बनाए थे. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें एक बार फिर चयनकर्ताओं ने मौका दिया है. वहीं, मल्टी-डे सीरीज के लिए यशवर्धन चौहान को कप्तान बनाया गया है.

दौरे का पूरा शेड्यूल

u19 schedule

भारत अंडर-19 वनडे टीम:

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल.

भारत अंडर-19 मल्टी-डे टीम:

यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा, अभिप्राय विश्वास, रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उल्वा, आर्यन यादव.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST