94
भारतीय टीम ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में एंट्री कर ली है. फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. आइए जानते हैं भारत की जीत के 5 बड़े हीरो.
1. संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी: संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए सबसे अहम पारी खेली. उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाए और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. सैमसन की वजह से ही भारत इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुआ.
2. जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी: भारत कोई मैच जीते और उसमें बुमराह का जिक्र न हो ये नहीं हो सकता. जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. उनकी गेंदबाजी ने मैच में बड़ा फर्क पैदा किया. 18वें ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए. जिसके बाद इंग्लैंड पर पूरा दबाव आ गया.
3. हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी: हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने सही समय पर विकेट लेकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया. हार्दिक ने 4 ओवर में 38 रन देकर कुल 2 विकेट अपने नाम किए. बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से 12 गेंदों में 27 रन आए.
4. शिवम दुबे की उपयोगी पारी: शिवम दुबे ने मिडिल ऑर्डर में आकर टीम के लिए अहम रन बनाए. उनकी तेज बल्लेबाजी की वजह से भारत का स्कोर और मजबूत हो गया. शिवम दुबे ने 25 गेंदों में कुल 43 रन ठोके. आखिरी ओवर में उन्होंने 30 रन भी डिफेंड किया.
5. अक्षर पटेल की बढ़िया फील्डिंग: इस जीत के कोई असली हीरो रहे तो वह हैं अक्षर पटेल. अक्षर पटेल ने इस मुकाबले में गेंद या बल्ले से तो बेहतर परफॉर्म नहीं किया. लेकिन उनकी फील्डिंग ने सभी का दिल जीता. अक्षर ने इंग्लैंड के 2 बेहतरीन कैच लिए जो मैच का टर्निंग प्वाइंट बना. उन्होंने पहले फिल सॉल्ट, हैरी ब्रूक और फिर बाद में विल जैक्स का बाउंड्री पर शानदार कैच लपका.