31
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और नीदरलैंड्स (India vs Netherlands) की टीमें 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने होगी. दोनों टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबले भले ही ज्यादा नहीं हुए हों, लेकिन जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आई हैं, नतीजे लगभग एक जैसे रहे हैं. आंकड़े बताते हैं कि टी20 इंटरनेशनल और वनडे में भारत से आज तक एक भी मैच नहीं जीत है नीदरलैंड्स आइए जानते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में.
वनडे इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों में जीत भारत के नाम रही है. पहली भिड़ंत 2003 विश्व कप में हुई थी, जहां भारत ने आसान जीत दर्ज की. इसके बाद 2011 और 2023 विश्व कप में भी भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया. इन मैचों में भारत की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप और विविध गेंदबाजी आक्रमण ने नीदरलैंड्स को ज्यादा मौका नहीं दिया.
टी20 इंटरनेशनल (T20I) की बात करें तो यहां भी कहानी अलग नहीं है. दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला हुआ हैं और भारतीय टीम विजयी रही है. साल 2022 के टी20 विश्व कप भारत और नीदरलैंड की टीम आमने सामने हुई थी, जहां नीदरलैंड्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इन 5 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों (ODI + T20I) में नीदरलैंड्स अब तक जीत का स्वाद नहीं चख सका है. देखना होगा कि आज के मुकाबले में क्या होता है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
नीदरलैंड्स टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फ़िकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन
इंडिया टीम: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह