<

IND vs NZ Playing XI: पंत vs राहुल! पहले वनडे में किसे मिलेगा मौका, अय्यर की एंट्री पर सस्पेंस?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाना है. आइए जानते हैं इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI कैसी हो सकती है.

India Predicted playing XI for 1st ODI: क्रिकेट फैंस के लिए जनवरी की शुरुआत खास होने वाली है. 11 जनवरी 2026 को वडोदरा के कोतंबी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा. यह तीन मैचों की सीरीज का आगाज है और दोनों टीमों की नजरें जीत के साथ शानदार शुरुआत करने पर हैं. भारतीय टीम में इस बार शुभमन गिल कप्तानी संभालेंगे. चोट से उबरकर लौटे गिल की मौजूदगी टीम को आत्मविश्वास दे रही है. हालांकि, उनका फॉर्म टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय है.

भारतीय टीम के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर भी चोट से उबरकर मिडिल ऑर्डर में लौट सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें हाल में विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छी बल्लेबाजी की है. इस वजह से टीम का संतुलन बेहतर होगा.

राहुल को मिल सकता है मौका

केएल राहुल इस मैच में विकेटकीपिंग करेंगे और मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं. पंत के खेलने की संभावना कम है क्योंकि प्रैक्टिस के दौरान उन्हें हल्की चोट भी लगी है. ऑलराउंडरों के तौर पर रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा टीम को विकल्प देंगे. गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्‍मद सिराज और अर्शदीप सिंह संभाल सकते हैं जबकि कुलदीप यादव स्पिन में बदलाव और विकेट लेने की चुनौती निभाएंगे.

ब्रेसवेल करेंगे न्यूजीलैंड की कप्तानी

इस कारण भारतीय टीम की ताकत बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलित दिखाई देती है. न्यूजीलैंड की टीम में भी युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. माइकल ब्रेसवेल टीम की कप्तानी करेंगे. उनकी कोशिश होगी कि वे भारत के मजबूत हौसले को चुनौती दें और घरेलू मैदान पर शुरुआत में बढ़त हासिल करें.

कैसी होगी पिच?

मैच की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहेगी, लेकिन मध्य ओवरों में स्पिनरों को भी मौका मिलेगा. दर्शक कोहली के रिकॉर्ड की ओर बढ़ते रन और रोहित शर्मा की सलामी पर भरोसा देखकर रोमांचित होंगे. हर कैच, हर विकेट और हर चौका इस मैच को यादगार बना सकता है. भारत जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगा, जबकि न्यूजीलैंड हर संभव प्रयास करेगा कि वे मेजबानों को परेशान करें.

ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, य़शस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST