<
Categories: मनोरंजन

अर्चना पूरन सिंह को हुआ दुर्लभ ‘CRPS’ रोग: कलाई की चोट बनी जी का जंजाल

अर्चना पूरन सिंह CRPS नाम की एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी से जूझ रही है. उनके बेटे ने बताया कि कलाई टूटने के बाद उन्हें यह Syndrome हुआ, जिसका कोई पक्का Cure नहीं है. इसमें मरीज को असहनीय Chronic Pain और सूजन झेलनी पड़ती है. अपनी बीमारी के बावजूद अर्चना लगातार काम कर रही है.

Injury : मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह इन दिनों एक बहुत ही दुर्लभ और गंभीर बीमारी से लड़ रही है.  उनके बेटे आयुष्मान सेठी ने एक वीडियो के जरिए बताया कि उनकी मां को CRPS (कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम) नाम की बीमारी हो गई है. यह खबर सुनकर उनके चाहने वाले काफी दुखी है. इस बीमारी की सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि इसका कोई पक्का इलाज नहीं है. 

क्या है यह बीमारी और कैसे हुई?

CRPS एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के किसी एक हिस्से (जैसे हाथ या पैर) में असहनीय दर्द होता है. अर्चना के साथ यह तब शुरू हुआ जब 2025 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी कलाई टूट गई थी.  आमतौर पर यह बीमारी किसी गहरी चोट या सर्जरी के बाद होती है. इसमें चोट तो ठीक हो जाती है, लेकिन नसों (nerves) में खराबी आने की वजह से दिमाग को लगातार दर्द के सिग्नल मिलते रहते है. 

बीमारी के मुख्य लक्षण क्या हैं? 

प्रभावित हिस्से में हर वक्त तेज जलन या चुभन जैसा दर्द होना.

हाथ या पैर में सूजन आ जाना और जोड़ों का जाम हो जाना.

त्वचा के रंग में बदलाव आना (लाल या नीला पड़ना) और छूने पर भी बहुत दर्द होना.

नाखूनों का कमजोर होकर टूटना और उस हिस्से पर बालों का अजीब तरह से बढ़ना.

धीरे-धीरे मांसपेशियों का कमजोर हो जाना, जिससे अंग को हिलाना भी मुश्किल हो जाता है.

डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी का कोई एक फिक्स इलाज नहीं है.  इसमें केवल दवाओं और कसरत (physiotherapy) के जरिए दर्द को कम करने की कोशिश की जाती है . अर्चना के बेटे ने बताया कि उनकी मां का हाथ अब शायद कभी पहले जैसा नहीं हो पाएगा. इतनी तकलीफ के बावजूद अर्चना लगातार शूटिंग कर रही है,  जिसे देखकर उनके परिवार और फैंस को उनकी हिम्मत पर गर्व है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST