IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा वनडे आज राजकोट में होगा. भारत सीरीज में 1-0 से आगे है. पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है और मौसम साफ रहने की उम्मीद है.
IND vs NZ 2nd ODI
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला आज, 14 जनवरी 2026 को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. यह वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे (IST) से शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा. वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है.
राजकोट का मैदान बल्लेबाज़ों के लिए काफी मददगार माना जाता है. अब तक यहां खेले गए 4 वनडे मुकाबले पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने जीते हैं, जिससे टॉस काफी अहम हो जाता है. यहां आखिरी वनडे मैच सितंबर 2023 में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया था. उस मैच में रोहित शर्मा के 81 रन और विराट कोहली के 56 रन के बावजूद भारत 352 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया था. अब तक इस मैदान पर 4 मैचों में कुल 2,445 रन बन चुके हैं, यानी औसतन 607 रन प्रति मैच. 8 में से 5 पारियों में टीमों ने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं.
राजकोट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. उन्होंने यहां 4 मैचों में 226 रन, 56.50 की औसत और 87.59 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 3 मैचों में 188 रन, 62.66 की औसत और 107.42 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. रोहित के नाम यहां 2 अर्धशतक दर्ज हैं.
राजकोट की पिच सपाट, सख्त और बल्लेबाज़ों के अनुकूल मानी जाती है. यहां गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज़ शुरुआत से ही खुले शॉट खेल सकते हैं. शुरुआती ओवरों में रन बनाना आसान होता है और पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को अक्सर बढ़त मिलती है. मैच आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी होती है, जिससे स्पिन गेंदबाज़ों को कुछ मदद मिलने लगती है. तेज गेंदबाज़ों को रफ्तार के बजाय अपनी वैरिएशन पर निर्भर रहना पड़ता है.
आज राजकोट में मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. आसमान धूप वाला रहेगा. AccuWeather के मुताबिक मैच शुरू होते समय तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो रात में घटकर 20 डिग्री तक आ सकता है. आज बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे फैंस को पूरे मैच का मजा मिलेगा.
भारत को दूसरे वनडे से पहले झटका लगा है. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले मैच में पसली में चोट लगने के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है. टीम मैनेजमेंट सीरीज़ जीतने के लिए संतुलित टीम उतारने की कोशिश करेगा. न्यूज़ीलैंड की टीम ने पहले मैच में कई सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया था और आखिरी तक मुकाबले में बनी रही.
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. टीवी पर लाइव मैच देखने के लिए दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर ट्यून कर सकते हैं.
NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक मेहनत की कमी नहीं, बल्कि…
KKR vs PBKS: आईपीएल में आज केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला…
Dindori Family Tragedy 2026: एक अधिकारी ने PTI को बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब…
KKR vs PBKS Head To Head: पिछले कुछ समय में पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट…
Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…
Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…