<

IND vs NZ 2nd ODI: राजकोट के मैदान पर कोहली का शनदार रिकॉर्ड, क्या एक बार फिर गरजेगा किंग का बल्ला?  जानें कब और कहां देखें मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा वनडे आज राजकोट में होगा. भारत सीरीज में 1-0 से आगे है. पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है और मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला आज, 14 जनवरी 2026 को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. यह वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे (IST) से शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा. वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है.

राजकोट स्टेडियम के आंकड़े

राजकोट का मैदान बल्लेबाज़ों के लिए काफी मददगार माना जाता है. अब तक यहां खेले गए 4 वनडे मुकाबले पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने जीते हैं, जिससे टॉस काफी अहम हो जाता है. यहां आखिरी वनडे मैच सितंबर 2023 में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया था. उस मैच में रोहित शर्मा के 81 रन और विराट कोहली के 56 रन के बावजूद भारत 352 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया था. अब तक इस मैदान पर 4 मैचों में कुल 2,445 रन बन चुके हैं, यानी औसतन 607 रन प्रति मैच. 8 में से 5 पारियों में टीमों ने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं.

राजकोट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. उन्होंने यहां 4 मैचों में 226 रन, 56.50 की औसत और 87.59 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 3 मैचों में 188 रन, 62.66 की औसत और 107.42 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. रोहित के नाम यहां 2 अर्धशतक दर्ज हैं.

पिच रिपोर्ट

राजकोट की पिच सपाट, सख्त और बल्लेबाज़ों के अनुकूल मानी जाती है. यहां गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज़ शुरुआत से ही खुले शॉट खेल सकते हैं. शुरुआती ओवरों में रन बनाना आसान होता है और पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को अक्सर बढ़त मिलती है. मैच आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी होती है, जिससे स्पिन गेंदबाज़ों को कुछ मदद मिलने लगती है. तेज गेंदबाज़ों को रफ्तार के बजाय अपनी वैरिएशन पर निर्भर रहना पड़ता है.

राजकोट का आज का मौसम

आज राजकोट में मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. आसमान धूप वाला रहेगा. AccuWeather के मुताबिक मैच शुरू होते समय तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो रात में घटकर 20 डिग्री तक आ सकता है. आज बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे फैंस को पूरे मैच का मजा मिलेगा.

टीम में बदलाव

भारत को दूसरे वनडे से पहले झटका लगा है. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले मैच में पसली में चोट लगने के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है. टीम मैनेजमेंट सीरीज़ जीतने के लिए संतुलित टीम उतारने की कोशिश करेगा. न्यूज़ीलैंड की टीम ने पहले मैच में कई सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया था और आखिरी तक मुकाबले में बनी रही.

कब और कहां देखें

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. टीवी पर लाइव मैच देखने के लिए दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर ट्यून कर सकते हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST