<

IND vs NZ ODI Series: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कट सकता है इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगी मुश्किल!

वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़ पर हैं. लेकिन सीनियर्स की वापसी से टीम में बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं. जानिए वे कौन से 3 खिलाड़ी हैं, जिन पर गाज गिर सकती है.

वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ में शानदार जीत दर्ज करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज़ की तैयारियों में जुट गई है. हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज़ भी खेलनी है.

वरिष्ठ खिलाड़ियों की वापसी और टीम के नए समीकरणों को देखते हुए माना जा रहा है कि वेस्ट इंडीज वनडे सीरीज़ का हिस्सा रहे कम से कम तीन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ से बाहर किया जा सकता है. इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया था.

नमन धीर(Naman Dhir)

स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर का वेस्ट इंडीज के खिलाफ प्रदर्शन मिला-जुला और औसत ही रहा. न्यूजीलैंड सीरीज़ के लिए वाशिंगटन सुंदर की वनडे टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है. सुंदर के वापस आते ही ऑलराउंडर के स्थान के लिए नमन धीर को अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है.

अंशुल कंबोज(Anshul Kamboj)

उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने के बाद टीम में मौका मिला था. हालांकि कंबोज ने तीसरे वनडे में अपना डेब्यू किया, लेकिन वे गेंदबाजी में कोई खास छाप नहीं छोड़ सके. न्यूजीलैंड सीरीज़ तक प्रसिद्ध कृष्णा के पूरी तरह फिट होकर वापसी करने की उम्मीद है, जिसके चलते अंशुल कंबोज को टीम से बाहर होना पड़ सकता है.

आकिब नबी(Auqib Nabi)

घरेलू क्रिकेट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सुर्खियों में आए तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में जगह बनाना मुश्किल लग रहा है. वेस्ट इंडीज सीरीज़ में बैकअप के तौर पर शामिल किए गए आकिब को प्लेइंग इलेवन में अपनी काबिलियत दिखाने का खास मौका नहीं मिल सका. इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों की वापसी से टीम में जगह बनाने की होड़ और तेज हो जाएगी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट तेज गेंदबाजी आक्रमण को नए सिरे से तय करते समय आकिब नबी को बाहर रखने का फैसला कर सकता है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST