Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs NZ Final: मैच से पहले फैंस को मिलेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, क्लोजिंग सेरेमनी में 3 मशहूर गायक करेंगे परफॉर्म, देखिए लिस्ट

IND vs NZ Final: मैच से पहले फैंस को मिलेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, क्लोजिंग सेरेमनी में 3 मशहूर गायक करेंगे परफॉर्म, देखिए लिस्ट

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भव्य क्लोजिंग सेरेमनी होगी. इसमें रिकी मार्टिन, सुखबीर और फाल्गुनी पाठक परफॉर्म करेंगे.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-07 17:08:02

Mobile Ads 1x1
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस बड़े मैच से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी को भी खास बनाने की पूरी तैयारी की गई है, ताकि क्रिकेट फैंस को खेल के साथ-साथ शानदार मनोरंजन भी मिल सके. फाइनल मुकाबले से पहले स्टेडियम में एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित होगी. यह कार्यक्रम शाम करीब 5:30 बजे शुरू होगा और लगभग 45 मिनट तक चलेगा. इसके बाद दोनों टीमों के कप्तान 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे और फिर 7 बजे से खिताबी मुकाबला शुरू होगा. आयोजकों ने दर्शकों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील की है, क्योंकि गेट उसी समय खोल दिए जाएंगे.
 
रिकी मार्टिन करेंगे परफॉर्म

इस बार की क्लोजिंग सेरेमनी को यादगार बनाने के लिए इंटरनेशनल और भारतीय संगीत जगत के कई बड़े कलाकार मंच पर नजर आएंगे. सबसे बड़ा आकर्षण मशहूर पॉप स्टार रिकी मार्टिन होंगे. ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके रिकी मार्टिन अपने सुपरहिट गानों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं और उम्मीद है कि उनकी प्रस्तुति से स्टेडियम का माहौल पूरी तरह से झूम उठेगा.
 
सुखबीर और फाल्गुनी भी करेंगे परफॉर्म

उनके अलावा पंजाबी पॉप सिंगर सुखबीर भी अपनी एनर्जी से भरे गानों से दर्शकों को उत्साहित करेंगे. वहीं ‘डांडिया क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध फाल्गुनी पाठक भी इस समारोह का हिस्सा होंगी. उनकी परफॉर्मेंस में भारतीय संगीत और त्योहारों की झलक देखने को मिल सकती है, जो पूरे माहौल को रंगीन बना देगी.

क्लोजिंग सेरेमनी होगी यादगार

करीब एक लाख से ज्यादा दर्शकों की क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह आयोजन क्रिकेट और मनोरंजन का शानदार संगम होगा. आयोजकों का मानना है कि फाइनल मुकाबले से पहले यह क्लोजिंग सेरेमनी दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल सिर्फ क्रिकेट का मुकाबला नहीं बल्कि एक बड़े उत्सव जैसा माहौल लेकर आने वाला है, जहां संगीत, जोश और क्रिकेट का रोमांच एक साथ देखने को मिलेगा.

MORE NEWS