IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरी है. देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11...
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल प्लेइंग XI.
IND vs NZ Final Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मिचेल सैंटनर ने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने तेज गेंदबाज जैकब डफी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. जैकब डफी को कीवी ऑफ-स्पिनर कोल मैककॉन्ची की जगह पर टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड ने कोल मैककॉन्ची को सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौका दिया था, लेकिन अब फाइनल से उन्हें बाहर कर दिया गया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरी है. वहीं, मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब हासिल करना चाहती है.
टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करेंगे. सैंटनर ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है, थोड़ी घास भी है. उन्होंने कहा कि भारत के पास काफी ज्यादा ताकत, लेकिन हम उन्हें कम स्कोर पर रोकना चाहेंगे, जिसे चेज किया जा सके.वहीं, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. सूर्या ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करके ही खुश हैं, क्योंकि पिछले मैच में भी इसी रणनीति से टीम ने मैच जीता था.
कप्तान सूर्युकुमार यादव ने कहा कि लाल मिट्टी की पिच है, इसलिए हमें पहले बल्लेबाजी करने में खुशी है. कप्तान ने आगे कहा कि जब भी आप सेमीफाइनल या विश्व कप फाइनल खेलते हैं, तो हमेशा अच्छा होता है कि आपके पास पहले से रन हों और आप बल्लेबाजी करने उतरें और उसे डिफेंड कर सकें.
भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…