<

IPL से पहले था ICL! किसने शुरू की ‘बागी लीग’, जिससे खतरे में पड़ा खिलाड़ियों का करियर, जानें स्टोरी

How IPL Started: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को पता है कि साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि IPL की शुरुआत कैसे हुई. जानें इसके पीछे की कहानी...

How IPL Started: क्रिकेट फैंस दुनिया भर की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दुनिया के तमाम बड़े क्रिकेटर IPL में खेलना चाहते हैं, क्योंकि यहां पर खिलाड़ियों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए बड़ा मंच मिलता है. IPL एक ऐसा लीग है, जहां पर युवा खिलाड़ियों को अपना टैलेंट निखारने का मौका मिलता है. ज्यादातर क्रिकेट फैंस को पता है कि आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि IPL की शुरुआत कैसे हुई थी? ऐसे में आज हम आपको IPL के शुरू होने का इतिहास बताने जा रहे हैं, जो हर भारतीय क्रिकेट फैंस को पता होना चाहिए. IPL की शुरुआत से पहले भारत में एक प्राइवेट क्रिकेट लीग शुरू हुई थी. इस लीग को इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) नाम दिया गया, जिसमें भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के क्रिकेटर खेलते थे. इस लीग की शुरुआत जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के मालिक सुभाष चंद्रा ने की थी, लेकिन BCCI को यह मंजूर नहीं था.

ICL के खिलाड़ियों पर लगा बैन

BCCI ने ICL को बागी लीग माना. इसके चलते BCCI ने उन सभी खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया, जो ICL में खेल रहे थे. हालांकि BCCI ने गौर किया कि ICL को देश में काफी लोकप्रियता मिली थी, जिसके चलते बोर्ड ने सितंबर 2007 में IPL की शुरुआत करने का एलान किया. उसी समय भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. ललित मोदी ने सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के चेहरे के साथ IPL लाने की बात कही. इसके बाद साल 2008 में खिलाड़ियों पर बोली लगाने का सिलसिला शुरू हुआ. इसी सील IPL के पहले सीजन का आगाज हुआ, जो धमाकेदार रहा. ललित मोदी को ही IPL का जनक कहा जाता है.

BCCI ने इन खिलाड़ियों की दी माफी

BCCI ने ICL में खेलने वाले खिलाड़ियों पर इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने पर बैन लगा दिया था. हालांकि बाद में साल 2009 में BCCI ने इन खिलाड़ियों को माफी देने का फैसला किया, जिसमें कहा गया कि जो खिलाड़ी ICL छोड़ देंगे, उन्हें फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा. इसके बाद बहुत खिलाड़ी ICL छोड़कर IPL में खेलने के लिए आ गए.

कहां खेला गया था पहला मैच?

IPL 2008 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बेंगलुरु में खेला गया था. इस मुकाबले में KKR ने 140 रनों से जीत हासिल की थी. पहले ही मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने 73 गेंदों पर नाबाद 158 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद पूरा सीजन ही सुपरहिट गया. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक,  साल 2007 में बीसीसीआई का कुल कमाई 225 करोड़ रुपये थी, लेकिन 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से BCCI को 300 करोड़ की कमाई हुई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST