<

T20I में लेंगे वनडे सीरीज की हार का बदला! कीवियों के भिड़ेगी सूर्या की युवा ब्रिगेड, जानें डेट-टाइम समेत सारी डिटेल्स

IND vs NZ T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को होगा. जानें इस सीरीज से जुड़ी सारी डिटेल्स...

IND vs NZ T20I Live Streaming: रविवार को न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज में हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. कीवी टीम ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती है. भारतीय टीम को पहली बार घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा भारत ने पहली बार इंदौर में कोई वनडे मैच गंवाया. इससे पहले भारतीय टीम इंदौर में कोई भी वनडे मैच नहीं हारी थी. अब भारतीय टीम वनडे सीरीज का बदला टी20 में लेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी. 7 फरवरी को शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम अपनी आखिरी टी20 सीरीज खेलेगी.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम और कीवी टीम के बीच 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे, जो इस महीने के आखिरी दिन खत्म होंगे. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम का कमान मिचेल सैंटनर के हाथों में होगी. ऐसे में आइए जानते हैं इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड T20I सीरीज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स…

कब शुरू होगी टी20 सीरीज?

भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी (बुधवार) से होगा. इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 31 जनवरी (शनिवार) को खेला जाएगा.

कितने शुरू होंगे मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे शुरू होंगे. इसके लिए आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शेड्यूल

  • पहला T20I: 21 जनवरी (नागपुर)
  • दूसरा T20I: 23 जनवरी (रायपुर)
  • तीसरा T20I: 25 जनवरी (गुवाहाटी)
  • चौथा T20I: 28 जनवरी (विशाखापत्तनम)
  • पांचवां T20I: 31 जनवरी (तिरुवनंतपुरम)

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले 3 T20I), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और ईशान किशन (विकेटकीपर).

टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, बेवॉन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन और ईश सोढ़ी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST