<
Categories: खेल

Watch Video: ऋषभ पंत ने विकेट के पिछे से ऐसा क्या बोला? पलट गया पूरा मैच; स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई बातचीत का वीडियो वायरल

IND VS NZ TEST: दरअसल, पहली पारी में 352 रन की बड़ी बढ़त गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पांचवें दिन टेस्ट बचाने की कोशिश कर रही थी. भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश थी, लेकिन डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र क्रीज पर टिके हुए थे. कॉनवे काफी देर से बल्लेबाजी कर रहे थे और भारतीय गेंदबाजों के सामने चुनौती बने हुए थे.

IND VS NZ TEST: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के पांचवें दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की शानदार रणनीतिक समझ देखने को मिली. पंत ने विकेट के पीछे से वॉशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी की लाइन बदलने की सलाह दी. सुंदर ने उनकी बात मानी और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इस दौरान पंत ने शानदार डाइव लगाकर कैच भी लपका. पंत और सुंदर के बीच हुई यह बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो चर्चा का विषय बन गया.

दरअसल, पहली पारी में 352 रन की बड़ी बढ़त गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पांचवें दिन टेस्ट बचाने की कोशिश कर रही थी. भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश थी, लेकिन डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र क्रीज पर टिके हुए थे. कॉनवे काफी देर से बल्लेबाजी कर रहे थे और भारतीय गेंदबाजों के सामने चुनौती बने हुए थे.

ऋषभ पंत की सलाह पर सुंदर ने बदली गेंदबाजी की लाइन

कॉनवे की बल्लेबाजी पर ऋषभ पंत लगातार नजर बनाए हुए थे. उन्होंने महसूस किया कि वॉशिंगटन सुंदर को अपनी गेंदबाजी की लाइन में थोड़ा बदलाव करना चाहिए. इसके बाद पंत ने स्टंप के पीछे से सुंदर को सलाह देते हुए कहा, “बाहर डाल सकता है थोड़ा.”इसका मतलब था कि सुंदर को गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी ज्यादा डालनी चाहिए. पंत की सलाह पर सुंदर ने अपनी गेंदबाजी की लाइन बदली और 56वें ओवर में भारत को बड़ी सफलता दिलाई.

सुंदर ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली. गेंद में हल्का ड्रिफ्ट था और कॉनवे आगे बढ़कर उसे डिफेंड करने की कोशिश करने लगे. हालांकि, गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड से टकराई और हवा में उछल गई. विकेट के पीछे खड़े पंत ने तेजी से बाईं ओर डाइव लगाई और शानदार कैच पकड़ लिया. इस तरह कॉनवे की जुझारू पारी का अंत हुआ. उन्होंने 165 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 65 रन बनाए. पंत की सलाह और सुंदर की सटीक गेंदबाजी ने भारत को अहम सफलता दिलाई

प्रसिद्ध कृष्णा ने रचिन रवींद्र और टॉम ब्लंडेल को भेजा पवेलियन

डेवोन कॉनवे का विकेट मिलने के बाद भारतीय गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ गया. भारत ने इसका फायदा उठाते हुए लगातार दो और विकेट हासिल किए. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले रचिन रवींद्र को आउट किया. रवींद्र ने 129 गेंदों में 37 रन बनाए. इसके बाद प्रसिद्ध ने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को भी पवेलियन भेज दिया. ब्लंडेल 54 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए.

लगातार तीन विकेट गिरने से न्यूजीलैंड की टीम दबाव में आ गई. टीम का स्कोर 176 रन पर 5 विकेट हो गया. भारत के लिए यह बड़ी सफलता थी, क्योंकि टीम पांचवें दिन मुकाबले में वापसी करने और सीरीज के पहले टेस्ट में नतीजा हासिल करने की कोशिश कर रही थी.

इस पूरे घटनाक्रम में ऋषभ पंत की विकेट के पीछे से दिखाई गई सूझबूझ ने खास ध्यान खींचा. उनकी छोटी-सी सलाह ने न सिर्फ सुंदर को विकेट दिलाने में मदद की, बल्कि यह भी दिखाया कि एक विकेटकीपर गेंदबाजों की रणनीति में कितनी अहम भूमिका निभा सकता है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

बीमार होने का बहाना, सुनसान जगह और सिर पर ईंट से वार… लखनऊ में पत्नी की खौफनाक साजिश बेनकाब

Lucknow Murder Case: लखनऊ में एक युवक की हाल ही में हत्या कर दी गई…

Last Updated: November 23, 2026 13:16:57 IST

Watch Video: ’47वें ओवर में ही जीत जाते मैच…’,हार के बाद कप्तान तिलक ने ऐसा क्या कहा? सुन भारतीय खिलाड़ियों को हो रहा होगा गिल्ट

IND VS PAK: 2026 एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया A और पाकिस्तान A के…

Last Updated: November 23, 2026 13:13:47 IST

Watch Video: ताजमहल के पूर्वी गेट पर CISF जवानों से भिड़ गए लोग? हाथापाई की नौबत क्यों आई, जानिए पूरा मामला!

Tajmahal Clash Viral Video: ताजमहल के पूर्वी गेट पर बच्चे को परिवार को सौंपने के…

Last Updated: November 23, 2026 13:02:27 IST

ताजमहल में 3 साल के बच्चे को लेकर बवाल! आधार कार्ड पर अड़े CISF जवान, पर्यटक के साले की पिटाई का आरोप

Watch Video: ताजमहल घूमने दिल्ली से आया एक परिवार रविवार को एक विवाद में फंस…

Last Updated: November 23, 2026 12:52:25 IST

देव दीपावली 2026 कब है? 23 और 24 नवंबर की जाने सही तारीख, शुभ मुहूर्त और दीपदान का महत्व

Dev Deepawali 2026 Date: देव दीपावली 24 नवंबर को मनाई जाएगी. जानें कार्तिक पूर्णिमा की…

Last Updated: November 23, 2026 12:46:39 IST

कौन हैं वीर साहू? सपना चौधरी के पति का करियर, हरियाणवी म्यूजिक जर्नी और तलाक विवाद

कौन हैं वीर साहू? जानिए सपना चौधरी के पति का असली नाम, हरियाणवी सिंगिंग करियर,…

Last Updated: November 23, 2026 12:13:46 IST