Lucknow Murder Case: लखनऊ में एक युवक की हाल ही में हत्या कर दी गई थी. पुलिस इसकी जांच कर रही थी, जिसमें हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. पता चला है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की.
लखनऊ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की.
Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जिस पत्नी के साथ सात फेरे लेकर दीपक कश्यप ने नई जिंदगी शुरू की थी, उसी पर उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि दीपक की पत्नी ज्योति ने अपने दोस्त मनोज के साथ मिलकर उसकी जान ले ली. वारदात को अंजाम देने के लिए पहले तबीयत खराब होने का बहाना बनाया गया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर हमला किया गया. पुलिस ने ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है. वही उसका कथित साथी मनोज अभी फरार है.
मामले की शुरुआत 17 नवंबर को हुई, जब जानकीपुरम इलाके में ओरो सिटी के नजदीक एक युवक का शव मिला. शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी लेकिन बाद में पता चला कि मृतक सीतापुर का रहने वाला दीपक कुमार कश्यप है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद दीपक के भाई रामू की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी ज्योति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.
पुलिस पूछताछ के मुताबिक, दीपक और ज्योति की शादी 2023 में हुई थी. दोनों पहले भी शादीशुदा रह चुके थे. कुछ समय तक परिवार के साथ रहने के बाद दोनों अलीगंज स्थित CMS स्कूल में काम करने लगे. दीपक वहां ड्राइवर था. वहीं ज्योति आया के तौर पर नौकरी करती थी. इसी दौरान उनके रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा. ज्योति ने पुलिस को बताया कि दीपक शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था.
पुलिस का दावा है कि इसी बीच ज्योति की मुलाकात दीपक के दोस्त मनोज से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और ज्योति ने मनोज के सामने अपनी घरेलू परेशानियां रखीं. करीब 15 दिन पहले दोनों ने कथित तौर पर दीपक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.
पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर की रात ज्योति ने मनोज को फोन कर अपनी तबीयत खराब होने की बात कही और डॉक्टर के पास जाने के लिए बुलाया. मनोज बाइक से पहुंचा और तीनों ओरो सिटी के पास गए. वहां ज्योति उल्टी करने के बहाने नीचे उतरी. आरोप है कि इसी दौरान उसने दीपक के सिर पर पीछे से ईंट मार दी. इसके बाद मनोज के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. CCTV फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस ज्योति तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल ईंट भी बरामद कर ली गई है. वहीं, फरार मनोज सीतापुर का रहने वाला है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
ये भी पढ़ें: Watch Video: पति पर अफेयर का शक, फिर बीच बाजार भिड़ गईं पत्नी और प्रेमिका; बाल पकड़कर एक-दूसरे को जड़े तमाचे
IND VS PAK: तिलक वर्मा से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की झड़प का यह पूरा मामला इंडिया…
IND VS PAK: 2026 एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया A और पाकिस्तान A के…
Tajmahal Clash Viral Video: ताजमहल के पूर्वी गेट पर बच्चे को परिवार को सौंपने के…
Watch Video: ताजमहल घूमने दिल्ली से आया एक परिवार रविवार को एक विवाद में फंस…
Dev Deepawali 2026 Date: देव दीपावली 24 नवंबर को मनाई जाएगी. जानें कार्तिक पूर्णिमा की…
IND VS NZ TEST: दरअसल, पहली पारी में 352 रन की बड़ी बढ़त गंवाने के…