Asia Cup 2025 final: साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पाकिस्तान को फाइनल में अच्छी शुरुआत दिलाई. खबर लिखे जाने तक, 15 ओवर के बाद पाकिस्तान 127/4 बना चुका है. ऐसे में आइये जानते हैं के दुबई स्टेडियम में टी20 मैच में सबसे बड़ा सफल रन चेस का रिकॉर्ड क्या है?
IND vs PAK Asia Cup 2025 Final
Highest Successful Run Chase in T20I at Dubai: पाकिस्तान ने 2025 एशिया कप फाइनल में शानदार शुरुआत की. एशिया कप के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल में आमने-सामने हैं. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जो हमेशा से बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच रही है. इसके बावजूद, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पाकिस्तान को फाइनल में अच्छी शुरुआत दिलाई. खबर लिखे जाने तक, 15 ओवर के बाद पाकिस्तान 127/4 बना चुका है. ऐसे में आइये जानते हैं के दुबई स्टेडियम में टी20 मैच में सबसे बड़ा सफल रन चेस का रिकॉर्ड क्या है? टीम इंडिया इस मैदान पर कितना टारगेट आसानी से चेस कर सकती है? यहां सभी आंकड़े दिए गए हैं.
Asia Cup 2025 जीतने वाली टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी? रकम जान होश उड़ जाएंगे
दुबई स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेस का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, जिसने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 184 रन का लक्ष्य हासिल किया था. इस लिस्ट में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है, जिसने 2022 में भारत के खिलाफ 182 रन का लक्ष्य हासिल किया था. अफगानिस्तान ने भी 2016 में UAE के खिलाफ 180 रन का लक्ष्य हासिल किया था. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने भी इस मैदान पर क्रमशः 177 और 174 रन का लक्ष्य हासिल किया था.
श्रीलंका – 184 रन (बांग्लादेश के खिलाफ)
पाकिस्तान – 182 रन (भारत के खिलाफ)
अफगानिस्तान – 180 रन (UAE के खिलाफ)
ऑस्ट्रेलिया – 177 रन (पाकिस्तान के खिलाफ)
श्रीलंका – 174 रन (भारत के खिलाफ)
IND A vs AUS A: शतक के करीब पहुंचे के एल राहुल के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा, छोड़ना पड़ा मैदान
Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…
Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…
UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…
Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…