<
Categories: मनोरंजन

OTT पर हुआ धमाका: ये 7 रीजनल थ्रिलर वेब सीरीज जो छू लेंगी आपका दिल और दिमाग तुरंत करे इन्हें बिंज वॉच

Must Watch Indian Thriller Web Series On OTT Platforms: आज के समय में वेब सीरीज़ लोगों का सबसे पसंदीदा मनोरंजन बन चुकी हैं। जहाँ बॉलीवुड और मेनस्ट्रीम ड्रामे…

Must Watch Indian Thriller Web Series On OTT Platforms: आज के समय में वेब सीरीज़ लोगों का सबसे पसंदीदा मनोरंजन बन चुकी हैं। जहाँ बॉलीवुड और मेनस्ट्रीम ड्रामे हमेशा चर्चा में रहते हैं, वहीं रीजनल भाषाओं की थ्रिलर वेब सीरीज़ भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं।आइए जानते हैं 7 ऐसी बेहतरीन रीजनल थ्रिलर वेब सीरीज़ के बारे में, जो जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar), सोनीलिव (Sony LIV) और अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हैं।

चटनी सांभर – JioHotstar (तमिल)

यह एक पारिवारिक ड्रामा है। कहानी सचिन (योगी बाबू) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक फ़ूड कार्ट चलाता है और लंबे समय से अपने परिवार से दूर रहता है। उसके बीमार पिता उसे अपने पास बुलाना चाहते हैं और एक बड़ा राज़ खोलते हैं कि उनका एक और बेटा है। इसके बाद परिवार, रिश्तों और पुराने राज़ों के बीच टकराव और इमोशन्स की कहानी देखने को मिलती है। यह सीरीज़ अपने नाम की तरह ही सुकून और भावनाओं का स्वाद देती है।

तक़दीर – Hoichoi (बंगाली)

यह सीरीज़ ढाका के एक फ्रीज़र वैन ड्राइवर (चंचल चौधरी) की ज़िंदगी की कहानी है। एक दिन उसे अपनी वैन में एक महिला की लाश मिलती है और यहीं से उसकी मुश्किलें शुरू होती हैं। धीरे-धीरे वह रहस्यों और खतरों के जाल में फँसता चला जाता है। गहरी, डार्क और थ्रिल से भरपूर यह सीरीज़ दर्शकों दोनों को बेहद पसंद आई।

Amazon Prime Video (मराठी)

इस मराठी वेब सीरीज़ में कुमार महाजन (स्वप्निल जोशी) की कहानी दिखाई गई है, जो परेशानियों से घिरा आम आदमी है। एक ज्योतिषी बताता है कि उसकी हथेलियों की रेखाएँ सुधर्शन चक्रपाणी (नीतीश भारद्वाज) जैसी हैं और उसका भविष्य सुधर्शन के अतीत से जुड़ा हुआ है। कुमार सुधर्शन की डायरी पढ़कर अपना भविष्य बदलने की कोशिश करता है। यह सीरीज़ अतीत और वर्तमान को जोड़ती हुई बेहद दिलचस्प लगती है।

मायासभा – SonyLIV (तेलुगु)

यह सीरीज़ 1970 से 1990 के बीच आंध्र प्रदेश की राजनीति की कहानी बयां करती है। दो दोस्तों काकर्ला कृष्णमा नायडु और एम. एस. रामी रेड्डी – के बीच का रिश्ता कैसे गहरी दुश्मनी में बदलता है, यही इसकी मुख्य कहानी है।  यह पॉलिटिकल थ्रिलर वास्तविक घटनाओं से इंस्पायर है और राजनीतिक इतिहास को गहराई से दिखाती है।

लॉक्ड – Aha (तेलुगु)

यह सीरीज़ डॉ. आनंद चक्रवर्ती (सत्यदेव कंचरणा) की कहानी है, जो एक शानदार न्यूरोसर्जन हैं। एक रात वह अपने ही घर में फँस जाते हैं और दो चोरों के साथ-साथ कई अनजान लोग भी वहाँ पहुँच जाते हैं। धीरे-धीरे कई रहस्य खुलते हैं और हालात बेहद खतरनाक हो जाते हैं। यह सीरीज़ भरोसा, जीवित रहने की जद्दोजहद और इंसानी स्वभाव की गहराई को शानदार तरीके से दिखाती है।

1000 बेबीज़ – JioHotstar (मलयालम)

यह थ्रिलर सारा ऊसेफ (नीना गुप्ता) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रिटायर्ड नर्स है और अपने बेटे बिबिन के साथ रहती है। सारा का रहस्यमयी और कंट्रोलिंग व्यवहार कई सवाल खड़े करता है। धीरे-धीरे उसके अतीत के डरावने राज़ सामने आते हैं और बेटे की ज़िंदगी उलझनों से भर जाती है। साथ ही इंस्पेक्टर अजी कुरियन की जांच इस रहस्यमयी कहानी को और भी रोमांचक बना देती है।

इंस्पेक्टर ऋषि – Amazon Prime Video (तमिल)

यह सीरीज़ इंस्पेक्टर ऋषि नंधन (नवीन चंद्रा) की कहानी है, जिन्हें एक गाँव में अजीबोगरीब हत्याओं की जांच के लिए भेजा जाता है। गाँव वाले मानते हैं कि यह सब जंगल की आत्मा ‘वनराची’ का काम है। अपनी टीम के साथ ऋषि इस रहस्य की तह तक जाते हैं और कई छिपे हुए सच सामने आते हैं। इस दौरान ऋषि को अपने निजी दर्द और डर का भी सामना करना पड़ता है।

ये सभी रीजनल थ्रिलर सीरीज़ अपने-अपने अंदाज़ में शानदार हैं। कोई राजनीति की गहराई दिखाती है, कोई पारिवारिक रिश्तों की कहानी कहती है, तो कोई रहस्य और रोमांच से भरपूर है। अगर आप भी बार-बार वही पुराने शो देखकर बोर हो गए हैं, तो इन क्षेत्रीय थ्रिलर सीरीज़ को ज़रूर देखें। इनमें आपको मिलेगा असली स्वाद, असली कहानियाँ और भरपूर रोमांच।

Ananya Verma

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST