<
Categories: खेल

पाकिस्तान की हरकतों पर Suryakumar Yadav ने दिया ऐसा जवाब, मुकाबले से पहले पाक टीम में मचा हड़कंप

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले से पहले भारत के कप्तान Suryakumar Yadav ने पाक के हरक्तों को लेकर करारा जवाब दिया है।

IND VS PAK: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगे। इससे पहले ग्रुप चरण में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया था। अब फैंस को सुपर-4 में एक बार फिर महामुकाबला देखने को मिलेगा। इस मुकाबले से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर बेबाक जवाब दिया है। सूर्यकुमार यादव ने भारत-पाक राइवरली को लेकर मीडिया से कहा कि आप किस प्रतिद्वंद्विता की बात कर रहे हैं? मुझे नहीं पता। 

हाथ न मिलाने को लेकर भारतीय कप्तान ने कही ये बात

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह दोनों टीमों के बीच किसी भी प्रतिद्वंद्विता में विश्वास नहीं करते। उन्होंने कहा कि टीम अच्छा क्रिकेट खेलने और प्रशंसकों का मनोरंजन करने पर ध्यान केंद्रित करती है। भारतीय कप्तान ने हाथ न मिलाने के मुद्दे पर मज़ेदार प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता आप किस बारे में बात कर रहे हैं। मैं स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों को देखता हूं और अपनी टीम से कहता हूं कि अब उनका मनोरंजन करने का समय आ गया है। अगर इतने सारे लोग आते हैं, तो उनके लिए अच्छा क्रिकेट खेलना हमारा काम है।” सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि हमने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है। हर जीत अच्छा लगता है। हर मैच हमारे लिए एक नई चुनौती है। हम जीतते हैं, सीखते हैं और उस सीख को अगले मैच में लागू करते हैं।

पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि टॉस या हाथ न मिलाने जैसे मामलों पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है। हम सिर्फ़ अपने मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि विपक्ष की हरकतों का हमारे प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि टूर्नामेंट से पहले हमारी तैयारी वाकई अच्छी रही है और हमने तीन अच्छे मैच खेले हैं। इसलिए, हम इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कर सकते हैं। उनके साथ सिर्फ़ एक बार खेलने से हमें कोई फ़ायदा नहीं होगा।” हमें शुरू से ही अच्छी शुरुआत करनी होगी और जो अच्छा खेलेगा वह मैच जीतेगा।

Handshake Controversy: पाकिस्तान का अपना कुछ नहीं! यहां भी कर लिया भारत की नकल

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST