<

विवाहित महिला को इश्क लड़ाना पड़ा मंहगा, प्रेमी ने ही किया ऐसा काम… जाने पूरा मामला

Khargone Murder Case: खरगोन में विवाहित महिला को इश्क लड़ाना मंहगा पड़ गया, उसके प्रेमी ने ही महिला के साथ ऐसा काम किया जिससे गांव में हड़कंप मच गया.

Khargone Crime News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. यह वारदात खराड़ी बुजुर्ग गांव में हुई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे में आरोपी को पकड़ लिया और घटना का खुलासा कर दिया.

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मांगीलाल अलावे का अपने गांव की एक विवाहित महिला से कई सालों से अवैध संबंध था. यह रिश्ता लंबे समय तक चलता रहा और महिला के पति को भी इस बारे में जानकारी थी. समय के साथ महिला इस रिश्ते से परेशान हो गई और अपने मायके चली गई थी. हालांकि बाद में वह वापस लौटी, लेकिन आरोपी से दूरी बनाकर रखने लगी.

प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

मांगीलाल ने महिला से कई बार बातचीत की कोशिश की, लेकिन उसने हर बार अनदेखा कर दिया. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने खतरनाक कदम उठाया. मौका तब मिला जब महिला अपनी छोटी बेटी के साथ जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गई थी. वहां आरोपी ने सुनसान जगह पर महिला को रोक लिया और गुस्से में उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. मौके पर ही महिला की मौत हो गई. इस वारदात को महिला की बेटी ने अपनी आंखों से देखा. घबराई हुई बच्ची तुरंत घर पहुंची और अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही कसरावद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जांच के दौरान पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी मांगीलाल अलावे को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई. पूछताछ में आरोपी ने अपने गुनाह को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने प्रेम प्रसंग से जुड़ी नाराजगी में यह हत्या की.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

KBC Mayuri School Dholpur: बेटी के लिए तलाशा रास्ता, फिर सैकड़ों बच्चों की बदल गई जिंदगी; KBC में दिखी दंपती की कहानी

KBC Mayuri School Dholpur: मयूरी के जन्म के बाद गर्ग दंपती ने विशेष बच्चों के…

Last Updated: September 18, 2026 11:51:47 IST

DTC Bus Strike: मेट्रो में उमड़ी भारी भीड़, DMRC को चलानी पड़ी 20 एक्स्ट्रा ट्रेन; एक दिन में 80.71 लाख लोगों ने किया सफर

DTC Drivers Strike: DTC ड्राइवरों की हड़ताल के तीसरे दिन, ज़्यादातर बस स्टॉप और सड़कें…

Last Updated: September 18, 2026 11:51:19 IST

Who is Sanjukta Parashar: जंगल से जंग तक… कौन है संजुक्ता पराशर? जो संभालेंगी CoBRA की कमान

Who is Sanjukta Parashar: IPS अधिकारी संजुक्ता पराशर ने CRPF की एलीट CoBRA यूनिट की…

Last Updated: September 18, 2026 11:11:15 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में बड़ा बदलाव! MCX पर बढ़े दाम, जानें 18 सितंबर को आपके शहर में क्या है कीमत?

Silver Rate Today: आज चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है. अलग-अलग शहरों…

Last Updated: September 18, 2026 10:19:17 IST

Gold Price Today 18 September: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 18 सितंबर को फिर गिरे दाम; जानें आज का ताजा भाव

Aaj Sone Ka Bhav Kya Hai: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का…

Last Updated: September 18, 2026 11:41:33 IST