Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs PAK: अभिषेक तारिक को सबक सिखा सकते हैं… महामुकाबले से पहले पूर्व स्पिनर का बड़ा बयान

IND vs PAK: अभिषेक तारिक को सबक सिखा सकते हैं… महामुकाबले से पहले पूर्व स्पिनर का बड़ा बयान

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप महामुकाबले से पहले हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक पर भारी पड़ सकते हैं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-14 22:45:05

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने खुशी जताई है कि युवा ओपनर अभिषेक शर्मा अब पूरी तरह फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे. उनका मानना है कि ऐसे बड़े मैच में अभिषेक जैसे निडर बल्लेबाज की वापसी टीम इंडिया के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला कदम है. कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा की तरह रोमांच और दबाव से भरा रहने वाला है.
 
हरभजन का कहना है कि अभिषेक उन खिलाड़ियों में से हैं जो मैच की शुरुआत से ही विरोधी टीम पर दबाव बनाना जानते हैं. पावरप्ले में तेज रन बनाना उनकी खासियत है और यही बात भारत को बढ़त दिला सकती है. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शुरुआती ओवर बेहद अहम होंगे, ऐसे में अगर अभिषेक आक्रामक अंदाज में खेलते हैं तो भारतीय टीम को मजबूत प्लेटफॉर्म मिल सकता है.

उस्मान तारिक बन सकते हैं चुनौती

पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक पर भी सबकी नजरें रहेंगी. उनकी गेंदबाजी का अंदाज थोड़ा अलग है.  गेंद डालने से पहले हल्का सा ठहराव और फिर स्लिंगिंग एक्शन. यही स्टाइल बल्लेबाजों को चौंका सकती है. हरभजन ने बताया कि उन्होंने तारिक को ILT20 में देखा है, जहां बड़े मुकाबलों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और ‘मैन ऑफ द मैच’ भी बने.
 

हरभजन ने और क्या कहा?

हरभजन के मुताबिक, तारिक दूसरे स्पिनरों से अलग हैं और उनके पास कई तरह की विविधताएं हैं. इसलिए भारतीय बल्लेबाजों को समझदारी से खेलना होगा. हालांकि, अगर अभिषेक अपनी लय में दिखे तो वे इस चुनौती का डटकर सामना कर सकते हैं. कुल मिलाकर, भारत-पाकिस्तान जैसा बड़ा मुकाबला हमेशा मानसिक मजबूती की भी परीक्षा लेता है. दोनों टीमें 15 फरवरी को आमने सामने होगी. 

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND vs PAK: अभिषेक तारिक को सबक सिखा सकते हैं… महामुकाबले से पहले पूर्व स्पिनर का बड़ा बयान

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-14 22:45:05

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS