Live
Search
Home > खेल > IND vs PAK: भारत की 12 गेंदों ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, ऐसे पलटा पूरा मैच, यहीं से खत्म हुआ मुकाबला

IND vs PAK: भारत की 12 गेंदों ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, ऐसे पलटा पूरा मैच, यहीं से खत्म हुआ मुकाबला

IND vs PAK: भारत-पाक मैच की वो 12 गेंदे किसके हाथ में थी, जिससे पूरा खेल पलट गया. सिर्फ दो बल्लेबाज ही 20 के पार पहुंचे. जानें, कैसे भारत ने मारी बाजी

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 16, 2026 10:56:26 IST

Mobile Ads 1x1
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मैच के मुकाबले में एक ऐसा टर्निंग प्वाइंट आता है, जिसने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया. महज वो 12 गेंदें पाकिस्तान की पारी पर भारी पड़ा और यहीं से टीम की हार की पटकथा लिख दी गई.

शुरुआती दो ओवर ही टर्निंग पॉइंट

शुरुआती दो ओवर में ही फरहान, अयूब और आगा वापस पवेलियन के लिए रवाना हो गए. इसमें फरहान 0.4 ओवर, अयूब 1.2 ओवर और आगा 1.6 ओवर तक वापस आ गए. यानी पाकिस्तान के टॉप-3 बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (0), सैम अयूब (6) और सलमान आगा (4) शुरुआती के 12 गेंदों में ही पवेलियन लौट गए. और ये सभी टॉप बल्लेबाज मिलकर मात्र 10 रन बनाए. जो T-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाक के टॉप बल्लेबाजों का सबसे खराब प्रदर्शन है. साहिबजादा फरहान को हार्दिक पंड्या ने रिकू के हाथों कैच कराया, जबकि अयूब और सलमान आगा एक ही ओवर में बुमराह का शिकार बन गए और यही से पाक का जमना मुश्किल हो गया था.

खतरनाक गेंदबाज और सिर्फ 2 का 20 पार पहुंचना

भारत ने गेंदबाजी में इतना जबरदस्त पर्फोर्मेंस दिया कि पाकिस्तान के सिर्फ दो बल्लेबाज ही 20 पार पहुंच पाएं. उस्मान खान (44) ने टीम को कुछ उम्मीद जरूर दिलाई, वहीं शालीन ने भी ऐसे समय में 23 रन बनाएं जब मैच को अब जीत पाना मुश्किल हो गया था. शादाब खान (14), नवाज (4) व फहीम (10) ये बुरी तरह से फ्लॉप रहे. अब इस दौरान मैच की स्थिती इस लेवल पर पहुंच गई कि भारतीय खिलाड़ी मजाक के मूड में मैच खत्म करने की कोशिश करते दिखने लगे. ऐसे में रिकू सिंह ने भी गेंदबाजी में हाथ आजमाए.

बाबर आजम ने भी निराश नहीं किया

पाकिस्तान के अब तक के 142 मैचों के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम से उम्मीद बहुत थी, लेकिन उन्होंने इस बार भी निराश नहीं किया और बड़े मंचों पर हथियार डालने का सिलसिला जारी रखा. बाबर 7 गेंद में 5 रन बनाकर अक्षर पटेल के हाथो आउट हो गए और साथ ही चौथे विकेट का भी पतन हो गया. अब तक भारत के खिलाफ खेले गए 6 T-20 मैचों में बाबर सिर्फ 110 रन बना पाएं हैं.

MORE NEWS

Home > खेल > IND vs PAK: भारत की 12 गेंदों ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, ऐसे पलटा पूरा मैच, यहीं से खत्म हुआ मुकाबला

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 16, 2026 10:56:26 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS