<

IND vs PAK: मैच से पहले पाकिस्तान की नई रणनीति, 4 स्पेशलिस्ट गेंदबाज के साथ उतर सकता है, तारीक अहमद का भी खेलना तय

IND vs PAK T20 World Cup मैच से पहले पाकिस्तान ने नई रणनीति बनाई है. टीम चार स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ उतर सकती है, जिसमें शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद की अहम भूमिका होगी.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम खास रणनीति पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम मैनेजमेंट इस बड़े मैच में चार स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ उतरने की तैयारी कर रहा है. मुकाबला कोलंबो के प्रसिद्ध प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, जहां की पिच आमतौर पर स्पिनरों को मदद देती है.
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान दो तेज गेंदबाज और दो प्रमुख स्पिनरों के संयोजन के साथ मैदान में उतर सकता है. तेज आक्रमण की अगुवाई स्टार लेफ्ट-आर्म पेसर शाहीन अफरीदी कर सकते हैं, जिनका भारत के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट्स में शानदार रिकॉर्ड रहा है. नई गेंद से उनका प्रदर्शन मैच का रुख बदलने की क्षमता रखता है.

स्पिन विभाग पर खास भरोसा

स्पिन विभाग की जिम्मेदारी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद के कंधों पर हो सकती है. कोलंबो की धीमी पिच पर उनकी विविधताएं भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती हैं. खासतौर पर मध्यक्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ स्पिन अहम भूमिका निभा सकता है. इसके अलावा सभी की नजर तारिक अहमद पर भी रहेगी.

ऑलराउंडर को रखना होगा बाहर

इस रणनीति के तहत पाकिस्तान को एक ऑलराउंडर को बाहर बैठाना पड़ सकता है, ताकि अतिरिक्त स्पेशलिस्ट गेंदबाज को मौका दिया जा सके. यह फैसला दर्शाता है कि टीम इस मुकाबले में अपने गेंदबाजी आक्रमण को ज्यादा मजबूत रखना चाहती है. हालांकि  फाइनल प्लेइंग इलेवन का ऐलान टॉस से पहले पिच निरीक्षण और अंतिम चर्चा के बाद ही किया जाएगा. भारत-पाक मुकाबले की अहमियत को देखते हुए पाकिस्तान की यह रणनीति काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 11:18:15 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:06:11 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST

Chitrakoot Police Viral Video: सर निचे पैर उपर, यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल की कैसे हुई ऐसी हालत? वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…

Last Updated: October 23, 2026 10:21:54 IST

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर या पानी, सफाई के लिए क्या है बेहतर? जानें जरूरी बातें

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर में कुछ केमिकल पाए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर…

Last Updated: October 23, 2026 10:13:11 IST