IND vs PAK: 1 फरवरी को अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने के इरादे से उतरेगी. आइए जानते हैं कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत-पाक का आमने-सामने रिकॉर्ड...
अंडर-19 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मैच.
IND U19 vs PAK U19: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (1 फरवरी) को अंडर-19 विश्व कप 2026 का महामुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें जिम्बाब्वे में बुलावायो के मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में सुपर सिक्स का मुकाबला खेला जाएगा. वैसे तो भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा रोमांच से भरा होता है, लेकिन यह मुकाबला और भी ज्यादा अहम होने वाला है. अडंर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइल में जगह बनाने के लिहाज से काफी जरूरी है. ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. अब सिर्फ एक स्पॉट बचा है, जिसके लिए भारत और पाकिस्तान के बीच रेस है. कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम अभी तक इस विश्व कप के इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है. भारतीय अंडर-19 टीम ने अपने सभी 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं, पाकिस्तान ने अपने 4 मुकाबलों में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं. ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया था. ऐसे में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की ज्यादा उम्मीद है. अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच नॉकआउट मुकाबला खेला जाएगा. आइए जानते हैं अंडर-19 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड…
सीनियर लेवल के अलावा अंडर-19 स्तर पर भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा दिखाया है. ESPN के अनुसार, अंडर-19 में भारत और पाकिस्तान के बीच अलग-अलग टूर्नामेंट में कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 16 मुकाबलों में भारतीय अंडर-19 टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच टाई रहा है. इसके अलावा पाकिस्तान ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. भारत और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच 1988 में पहला मुकाबला खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान ने 68 रन से जीत हासिल की थी. वहीं, अगर भारत-पाक के आखिरी मुकाबले की बात करें, तो अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि अगर पिछले 10 मुकाबलों की बात करें, तो भारत ने 6 बार और पाकिस्तान ने 4 बार जीत हासिल की है.
ICC अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में अभी तक 10 बार भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ है. इन मैचों में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने 5-5 मुकाबले जीते हैं. हालांकि भारत का हालिया रिकॉर्ड काफी बेहतर है. भारत ने पिछले 6 मुकाबलों में पाकिस्तान को 5 बार हराया है. ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. बता दें कि भारतीय टीम अभी तक सबसे ज्यादा 5 बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है. वहीं, पाकिस्तान ने 2 बार ट्रॉफी अपने नाम की है.
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, हरवंश पंगलिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह.
हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, उमर जैब, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान, नकाब शफीक.
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ,…
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…