<
Categories: खेल

IND vs SL Highlights: गंभीर की मास्टर प्लान के आगे श्रीलंका ने टेके घुटने, 3 विकेट बिना खाता खोले गिरे; भारत ने रचा जीत का नया इतिहास

IND vs SL Highlights: भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में शानदार अंदाज में हराकर बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

IND vs SL Highlights: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ ऐसा धमाका किया कि मेजबान टीम संभल ही नहीं सकी. भारत ने 372 रनों का विशाल लक्ष्य देकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी और मुकाबला 165 रनों से अपने नाम कर लिया. देवदत्त पडिक्कल के शानदार 167 रन, ऋषभ पंत की तूफानी फिफ्टी और मानव सुथार की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया. इस जीत के साथ भारत ने श्रीलंका में लगातार छठी जीत दर्ज की.

भारत का धमाकेदार प्रदर्शन

शुभमन गिल की युवा कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम किया. 372 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. इस जीत के साथ भारत ने श्रीलंका की जमीन पर लगातार छठी जीत दर्ज की.

देवदत्त पडिक्कल का शानदार शतक

भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए. टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल सबसे बड़े स्टार रहे. पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन बनाए और दूसरी पारी में कुल 44 रन बनाकर आउट हो गए. उनके अलावा पहली पारी में केएल राहुल ने 82 दूसरी पारी में उन्होंने 35 रन बनाए. वहीं पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाकर आउट हुए और दूसरी पारी में महज 7 रन की पारी खेली. 

श्रीलंका ने कैसा किया प्रदर्शन?

श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुषा ने कुल 168 गेंदों में 100 रन बनाए. वह इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. 100 रनों की पारी में उन्होंने 4 चोक्के और 2 छक्के जड़ें. श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 4 विकेट लिए. वहीं दूसरी पारी में श्रीलंका के खिलाड़ियों ने सोनल दिनुषा ने कुल 128 गेंदों पर 84 रन बनाएं.

श्रीलंका की पहली और दूसरी पारी

भारत के बड़े स्कोर के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर खत्म हो गई. सोनल दिनुश्का ने 100 रन का शतक लगाया, जबकि निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए. भारत के लिए मानव सुथार ने 4 और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके. दूसरी पारी में श्रीलंका ने कुल 206 रन पर सिमट गई और भारत के नाम टेस्ट मैच में एक और एतिहासिक जीत दर्ज हुई. 

ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक

भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए. ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. इस पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 100वां छक्का भी लगाया और इस आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले बल्लेबाज बने. इसके बाद श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य मिला.

मानव सुथार ने श्रीलंका की कमर तोड़ी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. भारतीय स्पिनरों के सामने उसके बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे. कप्तान धनंजय डि सिल्वा ने 59 और सोनल दिनुश्का ने 84 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सके.

ये भी पढ़ें:  IND vs SL: इस गेंदबाज के दम पर 165 रनों से जीती टीम इंडिया, 10 विकेट लेकर किया कमाल; श्रीलंका के बल्लेबाजों के निकले दम

6 विकेट लेकर छाए मानव सुथार

भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो मानव सुथार रहे. उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया. सुथार की शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की पूरी टीम लक्ष्य से 165 रन दूर रह गई.

ये भी पढ़ें:  India vs Sri: मानव सुधार का वो कारनामा, जो 93 साल में कर पाएं सिर्फ 3 खिलाड़ी; गेंदबाजी देख सकपका गया हर शख्स

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST