<
Categories: देश

‘सही समय पर…’ फिल्मी स्टाइल में CM विजय की वॉर्निंग, दी करप्शन फाइल खोलने की धमकी

CM Vijay Warning to Stalin: तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय ने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और DMK पर निशाना साधते हुए उन्हें खुली वॉर्निंग दी है. उन्होंने कहा कि उनके पास पिछली DMK सरकार से जुड़ी भ्रष्टाचार की दो फाइलें हैं, जिन्हें वे सही समय आने पर खोलेंगे.

CM Vijay Warning to Stalin: तमिलनाडु की राजनीति इन दिनों किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रही. हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय ने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और DMK पर निशाना साधते हुए उन्हें खुली वॉर्निंग दी है. उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि वे सही समय आने पर पूर्व सरकार की भ्रष्टाचार की फाइलें खोलेंगे. उन्होंने कहा कि उनके पास पिछली DMK सरकार से जुड़ी भ्रष्टाचार की दो फाइलें हैं, जिन्हें वे सही समय आने पर खोलेंगे. 

सीएम विजय ने कहा, ‘मेरी मेज पर भ्रष्टाचार की दो फाइले हैं. मैं पिछली DMK सरकार की भ्रष्टाचार की फाइलें सही समय पर सामने लाऊंगा. मुझे अभी ऐसा करने को मजबूर न किया जाए.’

क्या है मामला?

बता दें कि सीएम विजय का ने ये बयान ऐसे समय में दिया है, जब विधानसभा में सड़क निर्माण में कथित गड़बड़ी को लेकर बहस चल रही थी.TVK विधायकों ने विधानसभा में सड़क बनाने में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था. इस बात को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में बहस बढ़ गई. इसी बीच विजय ने हस्तक्षेप किया और भ्रष्टाचार की फाइलें खोलने की धमकी दे डाली. 

‘अभी मजबूर न करें’

विजय का ‘सही समय’ वाला बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इन दोनों फाइलों में किस मामले से जुड़े दस्तावेज हैं या उनमें किस तरह के आरोप लगाए गए हैं. हालांकि, उनके बयान को विपक्ष पर दबाव बनाने और भ्रष्टाचार के मुद्दे को राजनीतिक बहस के केंद्र में लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. अब निगाहें इस बात पर हैं कि सरकार इन कथित फाइलों को कब और किस तरह सार्वजनिक करती है.

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर शुरु करेगी सरकार

उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों पर नजर रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है. विजय सरकार ने भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी DVAC के तहत सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर यानी SMMC बनाने का एलान किया है. ये सेंटर भ्रष्टाचार की शिकायतों और पोस्ट को रिकॉर्ड रखेगा. सोशल मीडिया से कंटेंट हटाने के बाद भी यहां पर डाटा सेव रहेगा. इसके जरिए टीम 24 घंटे सोशल मीडिया पर नजर रखेगी. इस सुविधा को शुरू करने के लिए सरकार ने 50 लाख रुपये का बजट रखा है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST