<
Categories: खेल

Sl vs Ind Saransh Jain Debut: 12 साल का इंतजार खत्म, टीम इंडिया मे हुई 33 साल के खिलाड़ी की एंट्री; जानें कौन हैं सारांश जैन?

Who Is Saransh Jain: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच में 33 साल की खिलाड़ी सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्हें टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से डेब्यू कैप मिली. आइए जानें कौन है सारांश जैन?

Saransh Jain Debut | IND vs SL 2nd TEST: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो के सिंहलीज क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो गया है. पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराने के बाद, टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने की कोशिश करेगी. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक अहम बदलाव देखने को मिला. 33 साल ऑलराउंडर सारांश जैन ने अपना टेस्ट डेब्यू किया. 

कौन हैं सारांश जैन?

सारांश जैन मध्य प्रदेश के एक ऑफ-स्पिनर और क्रिकेटर हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज सारांश ने घरेलू क्रिकेट में कई वर्षों तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. अप्रैल 2014 में उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया. इसके बाद, उन्होंने लगभग एक दशक तक घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत की और टीम इंडिया में जगह बनाई. 33 साल की उम्र में उन्हें आखिरकार भारतीय टेस्ट टीम की कैप मिली.

सारांश जैन का फर्स्ट-क्लास क्रिकेट

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सारांश जैन ने अब तक 54 फर्स्ट-क्लास मैचों में 188 विकेट लिए हैं. उनकी गेंदबाजी औसत 27.30 है. एक बल्लेबाज के तौर पर भी उन्होंने टीम के लिए अहम योगदान दिया है. उनके नाम फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 2,223 रन हैं. उनकी बल्लेबाजी औसत 31.75 है और उन्होंने दो शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. 

‘लिस्ट-ए’ और टी-20 में भी छाप

सारांश ने ‘लिस्ट-ए’ क्रिकेट में 47 मैचों में 553 रन बनाए हैं और 38 विकेट लिए हैं. उन्होंने T-20 क्रिकेट में भी टीम के लिए योगदान दिया है और 20 मैचों में 18 विकेट और 37 रन बनाए हैं. 

रणजी ट्रॉफी से टीम इंडिया तक का सफर

सारांश ने मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके अपनी अलग पहचान बनाई. घरेलू क्रिकेट में कई साल खेलने के बाद, उन्हें बड़े मंच पर खेलने का मौका मिला. सारांश ने दिलीप ट्रॉफी में इंडिया A और सेंट्रल जोन का, और ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व किया है. इन्हीं प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपनी ऑलराउंडर काबिलियत की झलक दिखाई.

ये भी पढ़ें:  कौन हैं GEN-Z खिलाड़ी मेधावी बिधूड़ी,जिनका सेलिब्रेशन देख हर कोई हुआ उनका दीवाना; बन गई लड़कों की क्रश; वीडियो वायरल

सारांश जैन को रवींद्र जडेजा से इंडिया कैप मिली

सारांश के डेब्यू का पल और भी खास था. उन्हें टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से डेब्यू कैप मिली. कोलंबो के मैदान पर, सारांश जैन ने अपनी स्पिन से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान किया और बैटिंग करते हुए भी अहम रन बनाए, जब टीम को उनकी जरूरत थी.

ये भी पढ़ें: AUS VS BAN: ‘फ्लावर समझा है क्या फायर हूं मैं’,ऑस्ट्रेलिया ने लिया पहली हार बदला; 64 रन पर बांग्लादेश ऑलआउट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST