<

भारत की बढ़ी मुश्किलें! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ये 4 खिलाड़ी, 5वें के खेलने पर सस्पेंस

IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है. भारत के 4 अहम खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. इतना ही नहीं, एक अन्य खिलाड़ी के खेलने पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है.

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक गॉल के मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक चलेगी. यह सीरीज दोनों टीमों के लिए ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से काफी अहम है. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस दौरे पर सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि भारत के लिए यह काफी मुश्किल होने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया के 4 स्टार खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके चलते कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर चिंता में पड़ गए हैं.

ये 4 खिलाड़ी हुए बाहर

भारतीय टीम अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के प्वाइंट्स टेबल पर 5वें नंबर पर है. अगर भारत को श्रीलंका दौरे पर हार मिलती है, तो WTC फाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा. ऐसे में भारत को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए सीरीज जीतना जरूरी है, लेकिन यह आसान नहीं होने वाला है. श्रीलंका टेस्ट के लिए भारत के 4 धुरंधर खिलाड़ी बाहर हो गए हैं, जो अकेले के दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं. भारत के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी जांघ की मांसपेशियों की चोट से जूझ रहे हैं.

इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर भी पैर में चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं. इतना ही नहीं, तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी इंजरी की वजह से इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जो बल्ले से भी अपना योगदान दे सकते हैं. अब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी घुटने की समस्या की वजह से स्क्वाड से बाहर हो गए हैं.

साई सुदर्शन के खेलने पर सस्पेंस

चोटिल खिलाड़ियों के अलावा भारत के सामने एक और चुनौती है. बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका खेलना फिटनेस टेस्ट के आधार पर तय किया जाएगा. साई सुदर्शन अगर फिट होते हैं, तो वह सीरीज में खेलते दिखाई देंगे. अगर वह बाहर होते हैं, तो टीम इंडिया की परेशानी बढ़ जाएगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरेगी.

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी डार.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST