IND vs WI 5th T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पांचवें टी20 मुकाबले पर बेंगलुरु में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. सीरीज 2-2 से बराबर है. ऐसे में मौसम ट्रॉफी की जंग बिगाड़ सकता है.
क्या धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का महामुकाबला?
IND vs WI 5th T20I Weather Forecast: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. चौथे मुकाबले में 24 रन से हार के बाद टीम इंडिया के लिए पांचवां मैच करो या मरो जैसा हो गया है. दोनों टीमें सीरीज में 2-2 की बराबरी पर हैं और अब आखिरी मुकाबले में जीतने वाली टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी. हालांकि, इस निर्णायक मैच से पहले मौसम ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है. बेंगलुरु में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में सवाल है कि क्या फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा या बारिश सारा खेल बिगाड़ देगी?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, मैच के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है. दिए गए वेदर अपडेट के अनुसार, शाम 5 बजे बारिश की संभावना 66 प्रतिशत और टॉस के समय करीब 68 प्रतिशत बताई गई है. वहीं, रात 8 से 9 बजे के बीच यह संभावना लगभग 70 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. अगर बारिश लंबे समय तक जारी रहती है, तो टॉस में देरी हो सकती है और मुकाबले के ओवर भी घटाए जा सकते हैं.
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आधुनिक सब-एयर ड्रेनेज सिस्टम मौजूद है. यह मैदान से पानी निकालने और बारिश रुकने के बाद खेल दोबारा शुरू करने में मदद करता है. हालांकि, लगातार बारिश होने पर इस तकनीक के बावजूद पूरा मैच कराना मुश्किल हो सकता है.
ये भी पढ़ें: T20I में किस देश ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? भारत नहीं है नंबर 1, जानें कौन सी टीम है टॉप पर
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने अब तक आठ टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें चार में जीत, तीन में हार और एक मैच बेनतीजा रहा है. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने यहां एक टी20 मुकाबला खेला है और उसमें जीत दर्ज की है. अब देखना होगा कि निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया वापसी कर ट्रॉफी जीतती है या वेस्टइंडीज बाजी मारती है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है – क्या बारिश फैंस के रोमांच पर पानी फेर देगी?
SP Leaders Chicken Party Viral Video: नवरात्र में रामजी लाल सुमन की चिकन पार्टी का…
IND vs WI 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग XI में खेलेंगे? जानें…
IND vs WI 5th T20I Predicted Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में…
iPhone Duo के लिए प्री-बुकिंग आज, 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे शुरू होगी. ग्राहक…
Koffee with Karan: 'कॉफी विद करण' में करण जौहर के कप का बड़ा सीक्रेट सामने…
Bageshwar Bhagwati Temple Fire:आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है. बदियाकोट का यह…