Live
Search
Home > क्रिकेट > जसप्रीत बुमराह या वरुण चक्रवर्ती नहीं… इस बॉलर से थर-थर कांपते हैं वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, क्या मिलेगा मौका?

जसप्रीत बुमराह या वरुण चक्रवर्ती नहीं… इस बॉलर से थर-थर कांपते हैं वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, क्या मिलेगा मौका?

IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मुकाबला सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम होने वाला है. मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 28, 2026 18:54:23 IST

Mobile Ads 1x1

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. भारत-वेस्टइंडीज का ये मैच एक क्वार्टरफाइनल की तरह होगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. वहीं, जो टीम हारेगी, उसका वर्ल्ड कप सफर खत्म हो जाएगा. ऐसे में इस महामुकाबले के लिए भारत और वेस्टइंडीज की टीम पूरी तैयारियों के साथ मैदान पर उतरेगी. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा. सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया ने अगले मैच में जिम्बाब्वे को हराया. अब भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज फॉर्म में वापस आ चुके हैं. वैसे तो भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक मैच मैच विनर खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम इंडिया के पास एक ऐसा खिलाड़ी है, जो अकेले के दम पर वेस्टइंडीज को टीम हालत खराब कर सकता है. जानें कौन है वो खिलाड़ी…

वेस्टइंडीज टीम पर भारी पड़ेगा ये खिलाड़ी!

हम बात कर रहे हैं, भारत के ‘चाइनामैन’ गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की. यह खिलाड़ी अकेले के दम पर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिला सकता है. वेस्टइंडीज की टीम को जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती से ज्यादा खतरा कुलदीप यादव से होगा. ‘चाइनामैन’ स्पिनर कुलदीप यादव की टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है. कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में कुल 9 मैच खेले हैं. इस दौरान कुलदीप ने सिर्फ 6.33 की इकॉनमी से 17 विकेट चटकाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में कुलदीप यादव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 3 विकेट हासिल करना है.

कुलदीप यादव को मिलेगा मौका?

अगर कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप यादव को मैदान पर उतार दें, तो वो अकेले ही कैरेबियाई बल्लेबाजों की नाक में दम कर सकते हैं. हालांकि कुलदीप यादव अभी भारत की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं. पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 1 विकेट हासिल किया था. उसके बाद कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें मैदान में उतारा जा सकता है. कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पिछले 2 मैचों से सही लय में नहीं दिखाई दे रहे हैं. पिछले दो मैचों में वरुण चक्रवर्ती काफी महंगे साबित हुए हैं. ऐसे में संभावना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाए.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > जसप्रीत बुमराह या वरुण चक्रवर्ती नहीं… इस बॉलर से थर-थर कांपते हैं वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, क्या मिलेगा मौका?

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 28, 2026 18:54:23 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS