<

स्पिनर बुनेंगे जाल या छक्कों की होगी बारिश! भारत-जिम्बाब्वे मैच में क्या गुल खिलाएगी चेन्नई की पिच? देखें रिपोर्ट

IND vs ZIM Pitch Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी को चेन्नई में सुपर-8 का मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत के लिए सेमीफाइनल में जाने के लिहाज से काफी अहम है. ऐसे में जानें क्या गुल खिलाएगी चेन्नई की पिच...

IND vs ZIM Pitch Report: भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है, लेकिन अभी भी उम्मीद बची हुई है. टीम इंडिया अपने अगले दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जाने का दावा मजबूत कर सकती है. भारत को अगला मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेलना है. अगर भारत को दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर हुए बिना ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है, तो जिम्बाब्वे को बहुत बड़े मार्जिन से हराना होगा. इसके बाद वेस्टइंडीज को भी बड़े अंतर से शिकस्त देनी होगी. हालांकि अगर साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हरा देती है, तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी. ऐसी स्थिति में भारत को सिर्फ अपने दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी.

हालांकि भारत चाहेगी कि वो जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराकर आगे बढ़े. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा. साथ ही उन्हें जल्दी ऑलआउट करना होगा. अभी तक भारत ने जिन पिचों पर मुकाबले खेले हैं, वहां पर भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिली है. ऐसे में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को लेकर खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि चेपॉक की पिच पर किसे मदद मिलेगी.

चेन्नई की पिच का मिजाज?

भारतीय टीम अपना अगला मैच 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मुकाबला एमए चिदंबरम की पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा. इस पिच में लाल और काली मिट्टी का मिश्रण है. इसके चलते गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं. हालांकि पिछले कई सालों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो चेपॉक के मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. आमतौर पर यह पिच धीमी मानी जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाज बड़ी चुनौती बन जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत-जिम्बाब्वे का मैच नई पिच पर खेला जाएगा, जहां पर अभी तक कोई घरेलू मैच नहीं खेला गया है.

चेन्नई की वेदर रिपोर्ट

भारत-जिम्बाब्वे के मैच में मौसम का बड़ा रोल रह सकता है. यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में रात के समय मैदान पर ओस गिरने की संभावना है. ओस की वजह से गेंद गीली हो जाती है और स्पिनरों को बॉल ग्रिप करने में परेशानी होती है. इससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए टारगेट चेज करना आसान हो जाता है.

चेपॉक पर टी20 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में अभी तक कुल 5 मुकाबले खेला जा चुके हैं. इस टूर्नामेंट के दौरान चेपॉक में अफगानिस्तान ने कनाडा के खिलाफ 200/4 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 175-180 के बीच है. मौजूदा टी20 विश्व कप में इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि 2 बार टारगेट चेज करने वाली टीम बाजी मारी है. नीचे देखें हर मैच का रिकॉर्ड…

  • 8 फरवरी- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान (न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता)
  • 13 फरवरी- यूएसए बनाम नीदरलैंड (यूएसए 93 रन से जीता)
  • 15 फरवरी- यूएसए बनाम नामीबिया (यूएसए 31 रन से जीता)
  • 17 फरवरी- न्यूजीलैंड बनाम कनाडा (न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता)
  • 19 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम कनाडा (अफगानिस्तान 82 रन से जीता)
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST