Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे के बीच आर-पार की लड़ाई! जानें हेड टू हेड में कौन आगे, कैसी होगी प्लेइंग XI?

IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे के बीच आर-पार की लड़ाई! जानें हेड टू हेड में कौन आगे, कैसी होगी प्लेइंग XI?

IND vs ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. ऐसे में यह दोनों टीमों के लिए काफी अहम मुकाबला होने वाला है. जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 26, 2026 11:10:36 IST

Mobile Ads 1x1

IND vs ZIM Head To Head: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. इस मुकाबले में हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी 4 मैच जीते, लेकिन सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते भारतीय टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 में तीसरे नंबर पर आ गई है. वहीं, साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम जिम्बाब्वे को हराकर पहले नंबर पर पहुंच गई है. जिम्बाब्वे की टीम अपने मैच में बुरी हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है. अब भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मुकाबला होने वाला है. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड.

भारत-जिम्बाब्वे का हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारतीय टीम जिम्बाब्वे से काफी आगे है. भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) ने अभी तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम ने 3 मैच अपने नाम किए हैं. भारतीय टीम को आखिरी बार साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था. उस समय टीम इंडिया जिम्बाब्वे में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने गई थी. इस सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत हासिल की थी. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो अभी तक सिर्फ एक बार भारत और जिम्बाब्वे का आमना-सामना हुआ है. यह मुकाबला साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था, जिसमें भारत ने 71 रनों से जीत हासिल की थी.

कब-कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और जिम्बाब्वे का मैच गुरुवार (26 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. चेन्नई की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना है. हालांकि माना जा रहा है कि इस मुकाबले में इस्तेमाल होने वाली पिच काफी अलग हो सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मरुमणि (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे के बीच आर-पार की लड़ाई! जानें हेड टू हेड में कौन आगे, कैसी होगी प्लेइंग XI?

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 26, 2026 11:10:36 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS