<
Categories: खेल

India A vs Nepal Live Streaming: आज मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा, जानें कब और कहां देखें मैच

India A vs Nepal Rising Stars Asia Cup 2026 मैच आज कितने बजे शुरू होगा? जानें मुकाबले का समय, स्टेडियम, टीवी चैनल, लाइव स्ट्रीमिंग, टीम स्क्वॉड और पूरी जानकारी.

India A vs Nepal Live Streaming: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार को नेपाल के खिलाफ करने जा रही है. इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर खास नजर रहने वाली है. दोनों अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और भारत ए को टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर भी होगी.

तिलक वर्मा की कप्तानी में भारत ए और नेपाल के बीच यह मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट इस बार 50 ओवर के फॉर्मेट में आयोजित हो रहा है, ऐसे में खिलाड़ियों के पास अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्षमता दिखाने का अच्छा मौका है.

वैभव और अभिषेक पर रहेंगी नजरें

वैभव सूर्यवंशी पिछले साल दोहा में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहे थे. इस बार भी उनसे विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद होगी. वहीं अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक शैली से विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाने की क्षमता रखते हैं. दोनों हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा चुके हैं.

भारत ए की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे, जबकि रिंकू सिंह उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. टीम में रिंकू के अलावा प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, हर्षित राणा और आयुष बदोनी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. आयुष बदोनी को राजत पाटीदार की जगह टीम में शामिल किया गया है.

नेपाल की कमान अनुभवी लेग स्पिनर संदीप लामिछाने संभालेंगे. नेपाल की टीम में कुशल भुर्तेल और सोमपाल कामी जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जो भारत ए के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं.

India A vs Nepal मैच कब और कहां होगा?

  • मैच: भारत ए बनाम नेपाल, एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026

  • तारीख: शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

  • समय: दोपहर 3:30 बजे भारतीय समय

  • टॉस: दोपहर 3:00 बजे

  • मैदान: वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा, कतर

भारत में मैच लाइव कहां देखें?

भारत और नेपाल के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन दर्शक इस मैच को SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे.

भारत ए टूर्नामेंट में नेपाल के बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान ए और 24 नवंबर को यूएई से भिड़ेगा. टीम की नजर ग्रुप चरण में मजबूत प्रदर्शन करके सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी.

Uttam Ojha

Recent Posts

CM Yogi Mother Passed Away: CM योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़! मां सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

CM Yogi Mother Passed Away: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल…

Last Updated: November 20, 2026 13:14:57 IST

Caught on CCTV: मेडिकल स्टोर में घुसे लुटेरे, हथियारबंद लुटेरों से भिड़ गया मालिक, कुर्सी उठाकर दौड़ाया, देखें वीडियो

Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: November 20, 2026 12:22:41 IST

Watch Video: ये स्वैग है या बेशर्मी? बीयर पीकर कार के ऊपर तमाशा बीच रोड़ किया तमाशा; वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

Watch Video: भोपाल नंबर की सफेद कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो…

Last Updated: November 20, 2026 12:18:04 IST

Karnataka News: पहले दादी से मांगे पैसे, इनकार पर कर दिया कत्ल! पोते ने शव के साथ जो किया, जानकर कांप उठेंगे

Karnataka News: कर्नाटक के बेलगाम जिले में एक पोता अपनी ही दादी की जान का…

Last Updated: November 20, 2026 12:11:23 IST

Watch Video: घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन! ढोल-नगाड़ों के साथ देहरादून से शामली आई युवती

Watch Video: उत्तर प्रदेश के शामली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 20, 2026 11:56:59 IST

Watch Video: देहरादून के थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा! पंखे से लटककर जान देने पहुंची महिला, 55 घंटे तक चला धरना

Watch Video: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कालसी पुलिस स्टेशन में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने…

Last Updated: November 20, 2026 11:45:26 IST