Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ बदमाश एक मेडिकल स्टोर में घुसते हैं. इस दौरान मेडिकल स्टोर का मालिक उनसे जिस तरह से सबक सिखाते हैं, वो चर्चा में है.
लुधियाना मेडिकल स्टोर में लूट
Caught on CCTV: पंजाब के लुधियाना में मंगलवार रात एक मेडिकल स्टोर पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. दुकान में घुसे हथियारबंद बदमाशों को शायद अंदाजा नहीं था कि जिस दुकानदार को वे आसानी से डरा-धमकाकर लूट लेंगे, वही उनके लिए मुसीबत बन जाएगा. बदमाशों ने कैश मांगा, धारदार हथियारों से हमला किया लेकिन दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी. जब आरोपी भागने लगे तो उसने कुर्सी उठाई और उनके पीछे दौड़ पड़ा. पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई.
घटना मंगलवार रात करीब 9:25 बजे की है. तीन लोग प्लैटिना मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेडिकल स्टोर पहुंचे. इनमें से एक बाइक चालू रखकर बाहर खड़ा रहा. वहीं चेहरे ढके हुए दो बदमाश धारदार हथियार लेकर दुकान के अंदर दाखिल हो गए. उन्होंने दुकान मालिक गुरमीत सिंह कोहली को धमकाया और काउंटर से चुपचाप कैश देने को कहा.
गुरमीत सिंह कोहली के मुताबिक, बदमाश उन्हें धकेलते हुए दुकान के पिछले हिस्से की तरफ ले जाने लगे. इस पर उन्होंने आरोपियों को बताया कि दुकान में CCTV कैमरे लगे हैं और उनकी हरकतें रिकॉर्ड हो रही हैं. यह सुनते ही बदमाश भड़क गए. उन्होंने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस दौरान कोहली के शरीर पर दो से तीन जगह चोटें आईं.
इसी बीच अचानक कोहली की पत्नी दुकान में पहुंच गईं. उन्हें देखकर बदमाश कुछ पल के लिए चौंक गए. इस मौके का फायदा उठाकर दुकानदार ने एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह खुद को छुड़ाकर बाहर भाग निकला. इसके बाद जो हुआ, वह CCTV फुटेज में कैद हो गया. घायल होने के बावजूद कोहली ने हार नहीं मानी. उन्होंने दुकान में रखी कुर्सी उठाई और भाग रहे बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े. हालांकि तीनों आरोपी बाहर इंतजार कर रहे अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए.
कोहली ने बताया कि उनका परिवार मेडिकल स्टोर के ऊपर ही रहता है और पत्नी अक्सर रात 9 बजे के आसपास दुकान पर आती हैं. घटना के बाद उन्होंने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी लेकिन आरोप है कि कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा. अगली सुबह वह शिकायत लेकर डाबा थाने भी गए. इस घटना के बाद रिटेल मेडिकल शॉप एसोसिएशन ने भी चिंता जताते हुए शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
Watch Video: भोपाल नंबर की सफेद कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो…
Karnataka News: कर्नाटक के बेलगाम जिले में एक पोता अपनी ही दादी की जान का…
Watch Video: उत्तर प्रदेश के शामली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Watch Video: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कालसी पुलिस स्टेशन में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने…
India UK Trade Deal: भारत और ब्रिटेन के बीच हुए समझौते का असर शराब बाजार…
Rajasthan Panchayat Election Result: राजस्थान पंचायत चुनाव में पंचायत समिति की 69 सीटों पर कांग्रेस…