होम / Yashasvi Jaiswal: Rajkot में यशस्वी जायसवाल का राज, जड़ दिया इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक

Yashasvi Jaiswal: Rajkot में यशस्वी जायसवाल का राज, जड़ दिया इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक

Shashank Shukla • LAST UPDATED : February 18, 2024, 1:41 pm IST

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के नवोदित ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेलते दोहरा शतक जड़ दिया है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल का सीरीज में दूसरा दोहरा शतक है। जायसवाल ने 231 गेंदों पर अपना दूसरा दोहरा शतक जड़ा है। इस दोहरे शतक के साथ जायसवाल एक खास एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक दोहरा शतक

यशस्वी जयसवाल ने विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में 209 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। वह पिछले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए थे और यशस्वी ने 9 दिनों के ब्रेक के बाद शुरू हुए राजकोट टेस्ट में फिर से दोहरा शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक दोहरा शतक जड़ने वाले क्रिकेटर बनें।

IND vs ENG: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर Ravichandran Ashwin की वापसी, चौथे दिन के खेल में दिखाएंगे दम

इंग्लैंड के खिलाफ दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय

  1. यशस्वी जयसवाल- 2
  2. विराट कोहली – 1
  3. सुनील गावस्कर – 1
  4. विनोद कांबली – 1
  5. गुंडप्पा विश्वनाथ – 1
  6. राहुल द्रविड़ – 1
  7. चेतेश्वर पुजारा -1
  8. मंसूर अली खान पटौदी – 1

यशस्वी ने एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्कों का भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने चौथे दिन दूसरे सत्र में अपने छक्कों की संख्या 10 तक पहुंचा दी। उन्होंने पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।भारत की दूसरी पारी के 85वें ओवर में यशस्वी जयसवाल जब अपने दोहरे शतक के करीब थे तब उन्होंने एंडरसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के मारे। पहला छक्का  मिडविकेट स्टैंड में, दूसरा लॉन्ग-ऑन पर और तीसरा कवर पर जड़ा।

यह भी पढ़ें:

Badminton Asia Team Championships 2024: भारत की PV Sindhu और Anmol Kharb ने फाइनल में दर्ज की शानदार जीत, पहली बार जीती बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप

IND vs ENG 3rd Test Live Score: भारत ने 556 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद घोषित की पारी, इंग्लैंड के सामने बड़ा लक्ष्य

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.