<

चेन्नई में जन्मा, फिर न्यूजीलैंड पहुंचा, अब भारत के खिलाफ खेलने को तैयार, जानिए कौन है ये खिलाड़ी?

आदित्य अशोक भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के वनडे टीम में शामिल किए गए हैं. आदित्य अब तक 2 वनडे और 1 टी20 मैच खेल चुके हैं. देखना होगा कि भारत के खिलाफ पहले मैच में उन्हें मौका मिलता है या फिर नहीं.

Who is Adithya Ashok: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज शुरू हो रही है. न्यूजीलैंड की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी है जिसका जन्म तो भारत में हुआ लेकिन वह न्यूजीलैंड की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते है. हम बात कर रहे आदित्य अशोक के बारे में जो  न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के उभरते हुए लेग स्पिन गेंदबाज हैं. उनका जन्म 29 अक्टूबर 1998 को चेन्नई, भारत में हुआ था. कम उम्र में ही आदित्य अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए. जिसके बाद उन्होंने वहीं से ट्रेनिंग शुरू की.
बचपन में ही उन्हें क्रिकेट से गहरा लगाव हो था और उनका सपना था कि वह आगे चलकर एक बेहरीन क्रिकेटर बने. उन्होंने क्लब क्रिकेट में कड़ी मेहनत की और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनानी शुरू की. लेग
लगातार मेहनत करने के बाद आदित्य को न्यूजीलैंड की घरेलू टीम ऑकलैंड से खेलने का मौका मिला. खास तौर पर सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी भूमिका बेहद प्रभावी रही.

2023 में किया था डेब्यू

उनकी मेहनत का बड़ा परिणाम तब सामने आया जब उन्हें 2023 में न्यूजीलैंड की नेशनल टीम में जगह मिली. आदित्य अशोक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की. उन्होंने अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 दिसंबर 2003 को खेला था. जिसमें उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए कुल 1 विकेट अपने नाम किए थे और 63 रन दिए थे. अब तक आदित्य ने न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ 2 वनडे और 1 टी20 मैच खेले हैं.

क्या भारत के खिलाफ मिलेगा मौका?

आदित्य अशोक को न्यूज़ीलैंड के भविष्य के प्रमुख स्पिन गेंदबाज़ों में माना जा रहा है. अब देखना होगा कि आदित्य को पहले वनडे में मौका मिलता है या फिर नहीं. अगर मौका मिलता भी है तो यह देखना होगा कि उनका प्रदर्शन भारत के खिलाफ डेब्यू मुकाबले में कैसा होता है. बता दें कि आदित्य साल 2020 में न्यूजीलैंड की अंडर 19 टीम का भी हिस्सा थे. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

DC vs MI: दिल्ली बनाम मुंबई मैच में बादलों की एंट्री! क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच, कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

DC vs MI Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली…

Last Updated: April 4, 2026 09:47:28 IST

Burgman 2026: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च, हाई-टेक फीचर्स और नया लुक, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Suzuki Burgman Street 2026: भारत में दूसरी पीढ़ी की सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च हो गई…

Last Updated: April 4, 2026 09:30:02 IST

हार्ट अटैक से बच जाएगी जिंदगी! अगर 30 दिन पहले दिखने वाले लक्षण पर देंगे ध्यान, नोट कर लें ये संकेत

Heart Attack Symptoms: आमतौर पर लोग हार्ट अटैक को अचानक ही मानते हैं, मगर सच्चाई…

Last Updated: April 4, 2026 09:11:14 IST

‘रब ने बना दी जोड़ी’! Sid-Kiara की केमिस्ट्री ने इवेंट में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खास तस्वीरें!

Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…

Last Updated: April 4, 2026 08:51:06 IST

Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…

Last Updated: April 4, 2026 08:44:46 IST

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द, जानें रिजल्ट जारी की डेट

Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 4, 2026 08:18:18 IST