<

IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी कौन? बेंगलुरु या मुंबई, CSK किस नंबर पर, देखिए पूरी लिस्ट

आइए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट फ्रेंचाइजियों में शामिल टॉप 5 IPL टीमों के बारे में और यह भी कि उन्होंने IPL का खिताब कब-कब जीता है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुकी है. इस लीग की टीमों की ब्रांड वैल्यू और कमाई हर साल तेजी से बढ़ रही है. कई फ्रेंचाइजियां अब करोड़ों डॉलर की वैल्यू रखती हैं और दुनियाभर में इनका बड़ा फैन बेस है. आइए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट फ्रेंचाइज़ियों में शामिल टॉप 5 IPL टीमों के बारे में और यह भी कि उन्होंने IPL का खिताब कब-कब जीता है.
आरसीबी: सबसे पहले बात करते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की. रिपोर्ट्स के मुताबिक RCB की वैल्यू करीब 269 मिलियन डॉलर (2400 करोड़) के आसपास मानी जाती है. टीम में लंबे समय से विराट कोहली जैसे बड़े स्टार रहे हैं, जिसकी वजह से इसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है. कई साल तक ट्रॉफी से दूर रहने के बाद RCB ने आखिरकार 2025 में अपना पहला IPL खिताब जीतकर इतिहास रच दिया.
एमआई: दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है, जिसकी वैल्यू लगभग 242 मिलियन डॉलर (2200 करोड़) बताई जाती है. मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीमों में से एक है और उसने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता है. टीम को लंबे समय तक रोहित शर्मा की कप्तानी में बड़ी सफलता मिली.
सीएसके: तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है. इसकी वैल्यू करीब 235 मिलियन डॉलर (2100 करोड़) है. एम एस धोनी की कप्तानी में CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में IPL ट्रॉफी अपने नाम की है. टीम की फैन फॉलोइंग भी दुनिया भर में काफी मजबूत है. धोनी के कारण टीम की फैन फॉलोइंग तगड़ी है.
केकेआर: चौथे नंबर पर कोलकाता नाईट राइडर्स है, जिसकी वैल्यू करीब 222 मिलियन डॉलर (2000 करोड़) बताई जाती है. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की इस टीम ने 2012, 2014 और 2024 में IPL खिताब जीता है. 2 बार इस टीम ने गौतम गंभीर की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया है.
एसआरएच: वहीं पांचवें स्थान पर काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसकी वैल्यू करीब 154 मिलियन डॉलर (1400 करोड़) के आसपास मानी जाती है. इस टीम ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में 2016 में IPL का खिताब जीता था. वहीं, साल 2024 के फाइनल में ये टीम पहुंची थी. लेकिन केकेआर ने उन्हें हरा दिया था.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 07:34:15 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST