India News (इंडिया न्यूज), Rohit Sharma: इस समय भारत बनाम इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल करने के साथ, भारत ने 5वें IND vs ENG टेस्ट में इंग्लैंड को पहली पारी में सिर्फ 218 रनों पर समेट कर अपना दबदबा कायम रखा। दूसरे दिन के खेल में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 13 चौके और 3 छक्के जड़े।
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छ्क्के जड़ने के मामले इस समय दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व भारतीय विरेंदर सहवाग हैं, जिन्होंने कुल 90 छक्के जड़े हैं। वहीं, रोहित के नाम 84 छक्के जड़े हैं। ऐसे में रोहित अगर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरते हैं, तो वें इस रिकॉर्ड को तोड़ टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।
खिलाड़ी
|
Span
|
मैच
|
रन
|
सर्वोच्च
|
औसत
|
100
|
4s
|
6s
|
||||||
विरेंदर सहवाग
|
2001-2013 | 103 | 8503 | 319 | 49.43 | 23 | 1219 | 90 | ||||||
रोहित शर्मा
|
2013-2024 | 59* | 4137 | 212 | 45.46 | 12 | 452 | 84 | ||||||
एमएम धोनी
|
2005-2014 | 90 | 4876 | 224 | 38.09 | 6 | 544 | 78 | ||||||
सचिन तेंदुलकर
|
1989-2013 | 200 | 15921 | 248* | 53.78 | 51 | 2058+ | 69 | ||||||
रवींद्र जडेजा
|
2012-2024 | 72* | 3026 | 175* | 36.45 | 4 | 299 | 64 |
ALSO READ: India vs England Live Score: इंग्लैंड पर बड़ी बढ़त हासिल करने उतरेगी टीम इंडिया
रोहित ने अपनी पारी के दौरान गेंदों को सामना करते हुए 100 रन पूरे किए। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 13 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल भी शतक से कुछ रन ही दूर हैं। टॉम हार्टले की गेंद को रोहित ने आसानी से डीप मिड-विकेट की ओर फ्लिक किया और आसानी से एक रन लेते हुए 12वां टेस्ट शतक पूरा किया।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.