India News (इंडिया न्यूज), Rohit Sharma Century: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़ दिया है। रोहित इस समय 100 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। टेस्ट करियर में रोहित का यह 11वां शतक हैं। पिछले दो मैचों में फॉर्म से जूझ रहे रोहित ने खोई हुई फॉर्म वापस पाते हुए राजकोट में शतक जड़ दिया है। रोहित का यह शतक ऐसे समय में आया है, जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी। एक समय भारतीय टीम 33 रन पर तीन विकेट गंवाकर संकट में थी। ऐसे में रोहित-जडेजा ने 157 रनों की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को संकट से बाहर निकाला।
रोहित शर्मा ने अपने करियर का 11वां टेस्ट शतक जड़ा है। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ रोहित का यह तीसरा शतक है। रोहित ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 11 चौके और 2 छक्के जड़े हैं। उनके साथ जडेजा 133 गेंदो पर 69 रन बनाकर खड़े हैं। इस शतकीय के दौरान रोहित मे मैदान के चारों तरफ बनाए। इस पारी में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शर्मा के टेस्ट करियर में अब 79 छक्के जड़ चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को पीछे छोड़ दिया है। एमएस धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 78 छक्के जड़े हैं। वहीं, रोहित ने मैच में दूसरा छक्का जड़ते ही धोनी को पीछे छोड़ दिया। इस समय रोहित से आगे टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विरेंदर सहवाग हैं, उनके नाम 103 टेस्ट मैच में 90 छक्के दर्ज हैं।
यह भी पढें:
Ishan Kishan: सालाना कांट्रैक्ट से बाहर जाएंगे ईशान किशन, BCCI अधिकारी ने किया दावा
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.